बिहार कर्मचारी महासंघ द्वारा मनाया गया पेंशनर्स दिवस
- Post By Admin on Dec 18 2024

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा बीते मंगलवार को पेंशनर्स दिवस के अवसर पर सेवानिवृत कर्मियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर 70 वर्ष से अधिक उम्र के सरकारी सेवा से रिटायर्ड कर्मियों को पाग चादर पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके कार्य अनुभवों को साझा करने का अवसर दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व राज्य अध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा ने सेवानिवृत कर्मियों का स्वागत किया। महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा एक-एक करके सभी सेवानिवृत कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद 70 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत कर्मियों ने अपने सेवा काल के अनुभवों को साझा किया और अपने संघर्ष की कहानी बताई। जिससे सभी उपस्थित लोग प्रेरित हुए।
जिला मंत्री राजीव रंजन ने बताया कि इस वर्ष जिले भर से दर्जन भर से अधिक सेवानिवृत कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य न केवल कर्मियों को सम्मान देना था बल्कि उन्हें एक मंच पर लाकर उनके संघर्ष और कार्य अनुभवों को साझा करने का भी था।
महासंघ द्वारा यह आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। जिसमें 70 वर्ष से अधिक उम्र के सेवानिवृत कर्मियों को सम्मानित किया जाता है। यह कार्यक्रम उनके योगदान और संघर्ष को याद करने का एक माध्यम बनता है। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और कार्यात्मक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। जिससे सेवानिवृत कर्मियों को समाज में उनका स्थान और सम्मान मिल सके।