नवदुर्गा शक्ति सम्मान : नौ स्त्री रत्नों को मिला सम्मान, बनीं प्रेरणा का प्रतीक

  • Post By Admin on Sep 30 2025
नवदुर्गा शक्ति सम्मान : नौ स्त्री रत्नों को मिला सम्मान, बनीं प्रेरणा का प्रतीक

मुजफ्फरपुर : मिशन भारती रिसर्च इनफार्मेशन सेंटर तथा बिहार गुरु के तत्वावधान में आयोजित “नवदुर्गा शक्ति सम्मान” समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में संघर्ष और उपलब्धियों से समाज को दिशा देने वाली नौ स्त्री रत्नों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हरिसभा पूजामंडप परिसर में हुआ। स्वागत संबोधन में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. अविनाश तिरंगा उर्फ ऑक्सीजन बाबा ने कहा कि “नारी शक्ति हर मोर्चे पर निर्णायक भूमिका निभाती है। स्त्रियों के संघर्ष, त्याग और उपलब्धियों को पहचान दिलाना ही इस सम्मान का उद्देश्य है। यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों को भी साहस और संकल्प से आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।”

चयन समिति के अध्यक्ष एवं साहित्यकार डॉ. संजय पंकज ने अपने उद्गार में कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि समाज के विकास का मूल मंत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि “नवदुर्गा शक्ति सम्मान” उन स्त्री शक्तियों का अभिनंदन है जिनकी उपलब्धियां दीपस्तंभ बनकर भावी पीढ़ियों को राह दिखाएंगी।

समारोह में प्रो. शिउली भट्टाचार्य, डॉ. कुमारी वंदना, डॉ. प्रज्ञा कुमारी, डॉ. चंचला कुमारी, प्रीति कश्यप, साक्षी, डॉ. मिनाक्षी, डॉ. रंजना भारती एवं पूनम वर्मा को चुनरी, स्मृति-चिह्न और मां का प्रसाद देकर सम्मानित किया गया।

अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, मंत्री केदार गुप्ता, पंडित कमलापति त्रिपाठी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रंजन कुमार, समाजसेवी रवींद्र प्रसाद सिंह, प्राचार्या डॉ. अमिता शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. ममता रानी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा कार्यक्रम में डॉ. राजीव कुमार, डॉ. वंदना विजय लक्ष्मी, डॉ. मीनू नारायण, रमेश रत्नाकर, संजीव साहू, डॉ. प्रवीण आनंद, अन्नू सिंह, डॉ. डीपी दास, मनीषा दत्ता, डॉ. डीके दास, श्यामल श्रीवास्तव, प्रेमभूषण, अर्चना सिंह, डॉ. मोनालिसा, सोनी तिवारी, शोभा कुमारी, डॉ. अनु शांडिल्य, डॉ. सोनी सुमन, देवाशीष दास, सविता राज, सुनील गुप्ता, सुगंध कुमार, प्रभाष कुमार, राजेश शाही, कुमार दिव्यांशु, राजेश चौधरी, सोनू सिंह, अमित कुमार सहित अनेक बुद्धिजीवी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन रमेश रत्नाकर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश राय ने प्रस्तुत किया ।