विश्व बंधुत्व दिवस के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित
- Post By Admin on Sep 01 2024
.jpg)
मुजफ्फरपुर : रविवार को विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की मुजफ्फरपुर शाखा में आगामी विश्व बंधुत्व दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक गुरुकृपा नगर, खबरा, मुजफ्फरपुर में संपन्न हुई, जिसमें केंद्र के प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर बिहार-झारखंड के प्रांत सह संगठक कमलकांत सिंह, प्रांत साहित्य प्रमुख शिवकुमार प्रसाद सिंह और धर्मदास सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
बैठक के दौरान, संभू मोहन प्रसाद को संयोजक और राजा बाबू को सह संयोजक चुना गया। इसके अलावा, शिवानी कुमारी, अलका कुमारी और मीरा देवी सहित अन्य सदस्यों ने संगठन में शामिल होकर अपने योगदान देने की इच्छा प्रकट की। बैठक में उपस्थित गणेश प्रसाद, शिव कुमार, राजेश कुमार चौधरी, रतन किशोर झा और अनिल कुमार सिंह ने भी सक्रिय भागीदारी की।
सभी सदस्यों ने विश्व बंधुत्व दिवस के कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया और इसे प्रभावी बनाने के लिए योजनाएं बनाई। बैठक के अंत में, सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया और इसके लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति जताई।