ई. रामश्रेष्ठ सिंह की 8वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह में नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

  • Post By Admin on Dec 10 2024
ई. रामश्रेष्ठ सिंह की 8वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह में नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर : महान शिक्षाविद, समाजसेवी और रामश्रेष्ठ सिंह कॉलेज के संस्थापक सचिव ई. रामश्रेष्ठ सिंह की 8वीं पुण्यतिथि बीते सोमवार को उनके निवास स्थान पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, पूर्व नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा, “ई. रामश्रेष्ठ सिंह एक महान समाजसेवी और शिक्षाविद् थे। जिन्होंने शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए अनगिनत प्रयास किए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगाया और कई अभियान चलाए। उनका यह योगदान आज भी रामश्रेष्ठ सिंह कॉलेज में जीवित है। जो शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुका है। उनका विराट व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करेगा।”

पूर्व नगर विकास मंत्र सुरेश शर्मा ने रामश्रेष्ठ सिंह को ‘विराट हृदय वाला व्यक्तित्व’ बताया और कहा, “उनकी ईमानदारी, मेहनत और समाज सेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें गरीबों का मसीहा बना दिया। उनका जीवन हर व्यक्ति के लिए एक आदर्श है।”

पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह ने कहा, “रामश्रेष्ठ बाबू का सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी हम सभी के दिलों में जीवित है।”

इसके अलावा श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सुबोध कुमार, शैलेश शैलू, मनीष कुमार, कवि डॉ संजय पंकज, डॉ. आरके टंडन, डॉ. लीला पांडे, पूर्व जिला जद-यू अध्यक्ष रंजीत साहनी, अमरीश कुमार, चंद्रिका प्रसाद साहू, अशोक झा, शशि रंजन शर्मा, मोहम्मद असगर, आलोक कुमार, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. ललित किशोर, डॉ. अनिल धवन और गौरी शंकर सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रामश्रेष्ठ सिंह कॉलेज में भी उनकी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कॉलेज के सचिव आमोद कुमार के नेतृत्व में प्राचार्य डॉ. नीलू सिंह, विनोद कुमार और अन्य शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ नीलू सिंह ने कहा, “रामश्रेष्ठ सिंह का जीवन हमें संघर्ष, सेवा और समर्पण का संदेश देता है और हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है।”

इसके अतिरिक्त मुजफ्फरपुर सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी ने भी रामश्रेष्ठ बाबू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए और कहा कि उनका विराट व्यक्तित्व मुजफ्फरपुर की जनता के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा, “रामश्रेष्ठ बाबू का जीवन हमें सामाजिक सेवा और शिक्षा के महत्व को समझाता है और हमें उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है।”