महिला कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में AIDYO ने निकाला प्रतिवाद मार्च

  • Post By Admin on May 26 2023
महिला कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में AIDYO ने निकाला प्रतिवाद मार्च

मुजफ्फरपुर : दिल्ली के जंतर मंतर पर संघर्षरत अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महिला कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में क्रान्तिकारी युवा संगठन एआईडीवाईओ (AIDYO) का बिहार राज्य व्यापी विरोध दिवस पर शुक्रवार को मोतीझील स्थित जिला कार्यालय से प्रतिवाद मार्च निकाला गया।

प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व जिला सचिव अनिल कुमार, जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार, जिला कमेटी सदस्य सिंधु कुमारी, उत्पल कुमार, श्याम देव कुमार, टुनटुन प्रजापति, मुन्ना कुमार आदि लोग कर रहे थे। जुलूस में इंकलाब जिंदाबाद, क्रांतिकारी युवा संगठन एआईडीवाईओ जिंदाबाद, दिल्ली के जंतर मंतर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महिला कुश्ती खिलाड़ी को न्याय दो, यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार कर सजा दो, महिला खिलाड़ियों का आंदोलन जिंदाबाद, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाओ, यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी क्यों नहीं ? केंद्र सरकार जवाब दो का नारा लगाते हुए प्रतीवाद मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कल्याणी टावर पहुंचा। 

टावर पहुंच कर एक सभा हुई। सभा को सम्बोधित करते हुए एआईडीवाईओ के बिहार राज्य अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि देश की मान सम्मान बढ़नेवाली, तिरंगे को ऊंचा उठाने वाली, मेडल लाने वाली अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महिला कुश्ती खिलाड़ियों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर एक नाबालिग सहित 15 खिलाड़ियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। FIR दर्ज होने के बावजूद भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। जंतर मंतर पर महिला खिलाड़ी 34 दिनों से धरना पर है। सरकार से न्याय की गुहार लगा रही है फिर भी सरकार चुप्पी साधे हुए है। महिला खिलाड़ियों के समर्थन में देश के हर तबके के लोग सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद भी सरकार यौन उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। यह बात साबित करता है कि देश की महिलाओं के साथ सरकार का यह अन्याय पूर्ण रवैया है।