शहीद खुदी राम बोस केन्द्रीय कारा में निरीक्षण, कैदियों की समस्याओं की ली जानकारी

  • Post By Admin on Jul 20 2024
शहीद खुदी राम बोस केन्द्रीय कारा में निरीक्षण, कैदियों की समस्याओं की ली जानकारी

मुजफ्फरपुर: शनिवार को माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार शहीद खुदी राम बोस केन्द्रीय कारा का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सुश्री जयश्री कुमारी ने किया। 

निरीक्षण के दौरान विद्वान पैनल अधिवक्ता श्रीमति रिमझिम कुमारी, श्री बालमुकुन्द और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी श्री अमित कुमार और श्री शिवनाथ प्रसाद भी मौजूद थे। कारा अधिकारियों की उपस्थिति में, सचिव ने बंदियों की समस्याओं की जानकारी ली, खासकर उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने में आने वाली कठिनाइयों के बारे में। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार किस प्रकार इन समस्याओं में सहायता कर सकता है।

बंदियों को नए क्रिमिनल कानून भारतीय न्याय संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही, सचिव ने बताया कि बंदी अपनी किसी भी समस्या को जेल विजिटर पैनल अधिवक्ताओं से साझा कर सकते हैं और उनके माध्यम से विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

सचिव ने उपस्थित बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय से मिलने वाले विभिन्न लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और उन्हें छोटे अपराधों में कारा मुक्त होने का सुझाव दिया। इसके अलावा, सचिव ने विधिक सेवा केंद्र का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।