इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर ने महिलाओं व बच्चों संग मनाया मित्रता दिवस
- Post By Admin on Aug 04 2024

मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर ने आज 'मित्रता दिवस' के अवसर पर बैरिया कोल्हुआ में महिलाओं और बच्चों के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया। इस खास मौके पर केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी उपस्थित महिलाओं और बच्चों ने मिलकर हिस्सा लिया। क्लब के सदस्यों ने वहां उपस्थित सभी महिलाओं और बच्चों के हाथों में फ्रेंडशिप बैंड बांधा, जिससे मित्रता का संदेश फैलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सिन्दूर, चूड़ी, बिन्दी और मेहंदी वितरित की गई, जिससे वहाँ की महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस आयोजन ने महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी और उन्हें विशेष महसूस कराया।
इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट रूपा सिन्हा, आई. एस. ओ अर्चना सिंह, पीपी सुधा सिंह और एडिटर डॉ. बेनू वर्तिका विशेष रूप से उपस्थित थीं। उन्होंने महिलाओं को मित्रता और सामुदायिक सद्भावना के महत्व को बताया और इस प्रकार के आयोजन को आगे भी जारी रखने की बात कही। कोल्हुआ की महिलाओं ने इस प्रयास की सराहना की और क्लब की इस पहल के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।