मुजफ्फरपुर : जिले के बंदरा प्रखंड स्थित नूनफारा गांव में भीषण आगलगी हो गई। जिसमें 12 घर जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद इलाके में चौतरफा हड़कंप मच गया । स्थानीय लोगों ने आनन फानन में इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी । लेकिन सूचना के घंटों बाद तक अग्निशमन विभाग की टीम घटना स्थल पर नहीं पहुंच सकी । हालांकि आग लगने के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने की पुरजोर कोशिश की । लेकिन हवा की तेज गति से सारी मेहनत पर पानी फेर दिया । इस अगलगी में लाखों के सामान जलने की बात लोगों द्वारा कही गई है। हालांकि खबर लिखने तक किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई थी
बंदरा प्रखंड में अगलगी में 12 घर जलकर खाक




















