जनवादी संघर्ष मोर्चा का प्रथम स्थापना दिवस, संगठन विस्तार का लिया संकल्प
- Post By Admin on Jan 24 2026
मुजफ्फरपुर : जनवादी संघर्ष मोर्चा, बिहार का प्रथम स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को दामुचक स्थित माननीय विधान पार्षद श्री बंशीधर ब्रजवासी के आवास परिसर में भव्य रूप से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता स्वयं श्री बंशीधर ब्रजवासी ने की। उल्लेखनीय है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी 2025 को जनवादी संघर्ष मोर्चा बिहार का गठन किया गया था।
एक वर्ष के भीतर संगठन ने अपने निर्धारित लक्ष्यों एवं उद्देश्यों की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह सफलता माननीय संरक्षक श्री बंशीधर ब्रजवासी के संरक्षण, जिला प्रभारी मोहम्मद इश्तेयाक के नेतृत्व, जिला समन्वयक प्रभात प्रभाकर के समन्वयन तथा सभी जिला पदाधिकारियों के अथक प्रयासों का परिणाम बताई गई।
समारोह को संबोधित करते हुए संरक्षक श्री बंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि जनहित एवं जनसरोकार के इस जनवादी आंदोलन को बिहार के हर कोने तक पहुंचाना संगठन का मिशन है। उन्होंने कहा कि संगठन को और सशक्त बनाकर सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाना ही मोर्चा का लक्ष्य है।
जिला प्रभारी मोहम्मद इश्तेयाक ने प्रदेश में संगठन के विस्तार की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों को सभा के समक्ष रखा। जिला समन्वयक प्रभात कुमार प्रभाकर, नगर संयोजक राम नरेश राम, संस्थापक सदस्य दीनबंधु कुमार, वार्ड पार्षद अजय ओझा, अभिषेक कुशवाहा, अनिल कुमार अनल, नाज उजैर, रियाज लाला एवं आलोक वर्मा ने भी अपने विचार रखे और संगठन को पंचायत व वार्ड स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
समारोह में जिला प्रभारी मोहम्मद इश्तेयाक ने उपस्थित सभी साथियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। वहीं संरक्षक श्री बंशीधर ब्रजवासी द्वारा सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।