लखीसराय : भाजपा ओबीसी मोर्चा लखीसराय के नेतृत्व में आज पूरे शहर में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। लखीसराय के लोकप्रिय विधायक विजय कुमार सिन्हा को बिहार विधान मंडल में उपनेता चुने जाने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहरवासियों के बीच मिठाइयाँ बांटीं और पटाखे जलाकर इस उपलब्धि का उत्सवपूर्ण स्वागत किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री विकास आनंद ने किया। उन्होंने कहा— “लखीसराय के लिए यह गर्व का क्षण है। हमारे विधायक श्री विजय कुमार सिन्हा जी को एक बार फिर बिहार सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिला है। यह उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनता में गहरी लोकप्रियता का प्रमाण है।”
कार्यक्रम में जिला महामंत्री सनोज शाह, नगर अध्यक्ष मुकुल कांत, राजेश साव, प्रेम किशन, ओमप्रकाश साव, मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, गोपी कुमार, रोहित कुमार, संजय मौर्य, भोला साव, चंद्रदेव साव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
लखीसराय में विजय कुमार सिन्हा के उपनेता निर्वाचित होने की खबर से राजनीतिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल रहा।




















