विजय कुमार सिन्हा पुनः भाजपा विधानमंडल दल के उपनेता मनोनीत, शीर्ष नेतृत्व को जताया आभार
- Post By Admin on Nov 19 2025
लखीसराय : भाजपा विधानमंडल दल के उपनेता पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी एक बार फिर सौंपे जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता माननीय विजय कुमार सिन्हा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है।
उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, तथा केंद्र और राज्य के तमाम वरिष्ठ नेताओं, सभी विधायक एवं विधान पार्षदों का धन्यवाद किया।
सिन्हा जी ने कहा— “यह विश्वास मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बिहार की सेवा, सुशासन और विकास के प्रति मेरे समर्पण को और मजबूत करता है। हम पूरे मनोयोग से बिहार के सर्वांगीण विकास, प्रगति और एक विकसित प्रदेश के निर्माण हेतु कार्य करते रहेंगे।”
उन्होंने आगे कहा— “हम सभी माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एक समृद्ध और विकसित बिहार के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
इस अवसर पर लखीसराय भाजपा के मीडिया प्रमुख अजय कुशवाहा ने भी सिन्हा जी को बधाई देते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।