जिलाधिकारी ने 50 फरियादियों की समस्याओं का किया निवारण

  • Post By Admin on Feb 01 2025
जिलाधिकारी ने 50 फरियादियों की समस्याओं का किया निवारण

समस्तीपुर : जिले के समाहरणालय भवन में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने लगभग 50 फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया। जनता दरबार के दौरान फरियादियों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के सामने रखा। सबसे अधिक मामले राजस्व और भूमि सुधार विभाग से संबंधित थे। जिनके शीघ्र निष्पादन के लिए जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता और भूमि सुधार उपसमाहर्ता को निर्देशित किया।

इसके अलावा आपूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग, परिवहन विभाग और सामाजिक सुरक्षा विभाग से संबंधित भी कई समस्याओं की सुनवाई हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को इन मामलों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया।

जनता दरबार में अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। जिन्होंने फरियादियों के मामलों को सुना और तत्काल कार्यवाही के लिए आवश्यक निर्देश प्राप्त किए।

जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को शीघ्र समाधान करना है और प्रशासन उनके मामलों में त्वरित कार्यवाही करेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों को फरियादियों के मुद्दों का समाधान समयबद्ध तरीके से करना चाहिए ताकि जनता का विश्वास प्रशासन पर बना रहे।