मुजफ्फरपुर : कटरा प्रखंड के धनौर गांव की आंगनबाड़ी सेविका प्रियंका कुमारी (पति- श्री राम विनोद सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य) का सोमवार को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। प्रियंका कुमारी केंद्र संख्या-48 में 2004 से सेविका के पद पर कार्यरत थीं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रियंका अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं, जो अभी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उनके निधन की खबर से आंगनबाड़ी सेविका संघ के सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। संघ की सेविकाओं ने उनके आवास पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि देने वालों में सेविका मधुबाला, संगीता, रंजना, रेणु, रानी प्रभा, सीता, मधु कुमारी सहित दर्जनों सेविकाएं शामिल रहीं। सीमा, सुजीता और पूनम सेविका ने भी शोक व्यक्त किया और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
प्रियंका कुमारी की सेवाओं को याद करते हुए स्थानीय लोग और सहकर्मी उन्हें एक कर्मठ और समर्पित सेविका के रूप में स्मरण कर रहे हैं।




















