मुजफ्फरपुर : भारतीय जनता पार्टी के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति दिए गए टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिले के सरैयागंज टावर चौक पर पुतला दहन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने गृहमंत्री की टिप्पणी की कड़ी निंदा की और इसे अमर्यादित करार दिया।

अरविंद कुमार मुकुल ने कहा, “भा.ज.पा. का संविधान से नफरत पहले भी सामने आ चुका था और हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब के खिलाफ की गई टिप्पणी ने उनकी वास्तविक सोच को देश के सामने उजागर किया है। संविधान निर्माता का इस तरह से अपमान संविधान और लोकतंत्र के प्रति उनकी पूरी असंवेदनशीलता को दर्शाता है।”

उन्होंने कहा कि देश के संवैधानिक पद पर बैठकर इस प्रकार का बयान देना न केवल अनुशासनहीनता है बल्कि यह देश के संविधान की भावना के खिलाफ भी है। कांग्रेस के जिलाप्रवक्ता समीर कुमार ने भी गृहमंत्री की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “गृहमंत्री का संविधान के प्रति यह नजरिया न केवल अस्वीकार्य है बल्कि इससे देशवासियों का अपमान हुआ है। देश में किसी भी नागरिक को संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा और हम इसे कभी भूलेंगे भी नहीं।”

गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक मैदान से एक मार्च निकाला जो सरैयागंज टावर चौक तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। इस विरोध प्रदर्शन में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पुतला दहन कार्यक्रम में महताब आलम सिद्दकी, नवल किशोर शर्मा, मनौअर आजम, त्रिभुवन पटेल, रेयाज अहमद डेजी, कौशल किशोर चौधरी, विकास कुमार टुल्लू, मोजक्कीर रहमान, जूही प्रितम, सविता श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्रवंशी, रविशंकर राय, कुणाल सहाय, शबिहुल हसन, लालबाबू, गोपाल मिश्रा, शहजाद अहमद, मोहन पासवान, आशा देवी, रंजीत कुमार, चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह, सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।