समस्तीपुर : मोरवा प्रखंड के लसकारा गांव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने की। समारोह की शुरुआत चौधरी चरण सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई।
जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश में बिताया। वे 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। 2024 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उनके जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद विभा देवी, प्रदेश महासचिव देवनारायण सिंह, डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, रामानंद सिंह, सुरेश सहनी, शिवनंदन राम, मुकेश कुमार चौधरी सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद करते हुए किसानों के हित में उनके कार्यों की सराहना की।




















