मुजफ्फरपुर : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर बर्बर पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ आज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन (AIDYO) ने संगठन कार्यालय मोतीझील से चलकर कल्याणी टावर पर मुख्यमंत्री बिहार सरकार का पुतला फूंका।
पुतला दहन के बाद एक सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए AIDYO के बिहार राज्य अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा की “BPSC अभ्यर्थियों पर बर्बर पुलिस लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है। बार-बार प्रश्न पत्र लीक होना और परीक्षाओं में भ्रष्टाचार छात्रों के भविष्य के साथ जघन्य अपराध है। यह राज्य सरकार की नाकामी को उजागर करता है। बिहार सरकार प्रदर्शनकारियों की मांगों पर विचार करने के बजाय, पुलिस बल का दुरुपयोग कर रही है जो लोकतांत्रिक अधिकारों और प्रक्रियाओं का घोर उलंघन है।
सरकार से मांग
० अभ्यर्थियों की री एग्जामिनेशन की मांगों को तुरंत स्वीकार किया जाए।
० लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए।
० घायल छात्रों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
पुतला दहन कार्यक्रम में AIDYO के जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार जिला कमिटी सदस्य उत्पल कुमार, टुनटुन प्रजापति, मो. शरफराज, रामबाबू राय, राजेश कुमार तथा निखिल कुमार, अंश, विवान आदि शामिल थे।




















