5 अक्टूबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आएंगे पटना
- Post By Admin on Oct 03 2023

पटना: 5 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के आगमन को लेकर बिहार भाजपा ने तैयारी से संबंधित जिला भाजपा द्वारा आयोजित प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल की प्रेस वार्ता का आयोजन किया है, जिसमें पार्टी के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। पार्टी के संस्थापक सदस्य और बिहार भाजपा के भीष्म पितामह स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र जी की 100वीं जयंती को बिहार भाजपा जन्म शताब्दी वर्षगांठ के रूप में मनाने की योजना बना रही है। इसके तहत लगातार 1 महीने तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
पूरे प्रदेश में 1 महीने तक चलने वाले इन सभी कार्यक्रमों की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पटना में स्वर्गीय मिश्र जी की जन्म जयंती के मौके पर 5 अक्टूबर को होगी। पटना के बापू सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, और प्रदेश के अधिकारी भी शामिल होंगे। इसके तहत सभी जिलों में समारोह आयोजित कर जनसंघ और भाजपा के पुराने साथीयों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसके तहत स्वर्गीय मिश्र द्वारा भाजपा और जनसंघ के सीखने के कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। लोग इस प्रदर्शनी के जरिए उनके किए गए कार्यों को जान सकेंगे।
जिला भाजपा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सह केन्द्रीय संस्कृति विभाग के सदस्य "दानिश इकबाल" ने भाजपा के स्थानीय जिला कार्यालय में कहा कि स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र देश की प्रथम पंक्ति और प्रथम पीढ़ी के नेता थे। जिन्होंने पार्टी व संगठन के विस्तार और विचारधारा की लड़ाई के लिए अपने आप को पूर्ण रूप से समर्पित कर दिया।