मुजफ्फरपुर : पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. विजयेश कुमार ने रामदयालु स्थित नवयुवक महाशक्ति संघ के कांवरिया शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और विश्व कल्याण के साथ-साथ सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।

इस अवसर पर डॉ. विजयेश कुमार ने नि:स्वार्थ सेवा के लिए संघ के अध्यक्ष मंगल पांडेय और सभी पदाधिकारियों का स्वागत और धन्यवाद किया। उन्होंने संघ के सदस्यों की सेवाभावना की प्रशंसा की और उनके प्रयासों को सराहा।