9 से प्रारंभ होगी चैत्र नवरात्री, माता के दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

  • Post By Admin on Apr 01 2024
9 से प्रारंभ होगी चैत्र नवरात्री, माता के दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

जांजगीर-रायपुर: 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र की शुरूआत होने वाली है माता के देवालयों में फिर भक्तों की भीड़ उमड़ऩे लगेगी। जांजगीर में स्थित मां मनका दाई मंदिर है जहां माता और भक्तों के बीच संवाद का अनोखा तरीका है। यहां भक्त माता से अपनी सीधी बात कहते हैं। माता भी भक्तों की फरियाद सुनती हैं और उनकी मनोकमाना पूरी करती है। बात अजीब है, पर सत्य है। दरअसल, जांजगीर चांपा जिले के खोखरा में विराजित मां मनका दाई मंदिर के दिवालों पर हजारों की संख्या में भक्त अपनी बात व मनोकामना लिखकर माता से सीधे बात करते हैं। माता भी उनकी फरियाद को पूरी करती है, यही वजह है कि अब दिनों दिन दीवारों पर संदेशों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोई भी, कैसी भी अर्जी हो भक्त इस मंदिर में आकर दीवारों पर लिखते हैं जो कि उनके मनोकामना बताने का तरीका भी अनोखा है। भक्तगण मुख्य मंदिर के दीवार पर अपनी प्रार्थना लिखते हैं। इसे माता और भक्तों के संवाद का तरीका मान सकते हैं। शायद भक्तों को लगता है कि ऐसे दीवार में अपनी बात लिखने से मां मनका दाई तक वह बात पहुंचती है और पूर्ण फलिभूत होती है। भक्तों की कई समस्या, मांग और कामना होती है, वह मंदिर में माता के पास अपना दुखड़ा लेकर आते हैं। पूजा उपासना  चढ़ावें के साथ ही वे मां मनका से सीधे बात करना चाहते हैं।