लोकप्रिय समाचार

दिखाया गया है 1,650 चीज़े में से 381-390 ।
लखीसराय को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात, 20 एकड़ जमीन चिन्हित करने का निर्देश
  • Post by Admin on Apr 22 2025

लखीसराय : केंद्रीय मंत्री और पंचायती राज तथा मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मंगलवार को लखीसराय पहुंचे। जिला समाहरणालय परिसर में उनका स्वागत जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र और अन्य समर्थकों द्वारा किया गया। मंत्री ने *दिशा* की बैठक में भाग लिया, जहाँ उन्होंने जिले की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। इस दौरान डीएम ने मंत्री को अंग व   read more

सरकार बनते ही युवाओं का पलायन रोका जाएगा : प्रशांत किशोर
  • Post by Admin on Mar 07 2025

पटना : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता के लिए एक बड़ा वादा किया है। उन्होंने घोषणा की कि अगर बिहार में जन सुराज की सरकार बनती है, तो राज्य को देश के 10 अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए 5 अहम योजनाओं को तुरंत लागू किया जाएगा। इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं का पलायन रोकना, किसानों और महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना, बुजुर्गों को सम्मानजनक पेंशन देना और   read more

हनी सिंह का एक और भोजपुरी गाना गाते वीडियो हुआ वायरल, भोजपुरी सिंगर्स में डर का माहौल 
  • Post by Admin on Mar 10 2025

मुंबई : बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और रैपर हनी सिंह इन दिनों अपने नए गाने ‘मेनिएक’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो इंटरनेट पर हंगामा मचा रहा है। इस वीडियो में हनी सिंह सिंगर दिवाकर द्विवेदी के दस साल पुराने गाने ‘कॉलेज में मॉडल आईल बा’ को अपने अंदाज में गाते हुए नजर आ रहे हैं। हनी पाजी का यह वीडियो भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चा   read more

व्हाट्सऐप ला रहा है धमाकेदार अपडेट, यूज़र्स को मिलेंगे नए प्राइवेसी और कॉलिंग फीचर्स
  • Post by Admin on Apr 09 2025

मेनलोपार्क: व्हाट्सऐप अपने यूज़र्स के लिए नए प्राइवेसी फीचर रोलआउट करने की योजना बना रहा है, जो खासकर एंड्रॉइड यूज़र्स के लिए कॉलिंग अनुभव को और बेहतर बनाएगा। कंपनी इस दिशा में कुछ नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रही है, जिससे यूज़र्स को कॉल रिसीव करने से पहले अधिक कंट्रोल मिलेगा। नए फीचर्स में यूज़र्स को कॉल उठाने से पहले ही माइक को म्यूट करने का विकल्प मिलेगा। यदि कोई वॉइस कॉल   read more

आइसक्रीम के रैपर से बाहर निकला जहरीला सांप
  • Post by Admin on Mar 08 2025

थाईलैंड में एक आदमी को सड़क किनारे ठेले से खरीदी गई आइसक्रीम में एक खौ़फनाक और हैरान करने वाला अनुभव हुआ। जब उसने आइसक्रीम का रैपर खोला और उसे खाया, तो अंदर से एक पूरा सांप जमा हुआ निकला। यह घटना मुएंग रत्चबुरी क्षेत्र के पाक थो के रहने वाले रेबन नक्लेनगबून के साथ घटी, जिन्होंने इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो वायरल हो गईं। सांप का सिर आइसक्रीम में मिला   read more

दुनिया की चार बड़ी कंपनियां मिलकर लॉन्च करेगी ओपन टेलीकॉम AI प्लेटफॉर्म, जियो बनेगा पहला यूजर
  • Post by Admin on Mar 04 2025

दुनिया की चार प्रमुख तकनीकी कंपनियां – जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL), एएमडी, सिस्को और नोकिया ने मिलकर एक नया ओपन टेलीकॉम AI प्लेटफॉर्म लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह घोषणा मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 के मंच से की गई, जिसमें इन कंपनियों ने साझा किया कि यह प्लेटफॉर्म टेलीकॉम ऑपरेटर्स को AI-संचालित समाधान प्रदान करेगा, जिससे नेटवर्क की सुरक्षा, दक्षता और क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही,   read more

राम नवमी शोभायात्रा पर कोलकाता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शांति और नियमों के साथ निकलेगी जुलूस
  • Post by Admin on Apr 05 2025

कोलकाता : राम नवमी के अवसर पर आयोजित होने वाली हिंदू संगठनों की शोभायात्राओं को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट ने एक बड़ा और संतुलित फैसला सुनाया है। इस फैसले में ‘अंजनी पुत्र सेना’ और विश्व हिंदू परिषद (VHP) को हावड़ा जिले में शोभायात्रा निकालने की सशर्त अनुमति दी गई है। कोर्ट ने यह सुनिश्चित किया कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निकाली जाए और इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के   read more

नवाचार में उत्कृष्टता के लिए शिक्षक डॉ. सतीश कुमार साथी को राज्य स्तरीय सम्मान
  • Post by Admin on Apr 14 2025

पटना : रविवार को राजधानी पटना स्थित ए. एन. सिन्हा इंस्टिट्यूट में आयोजित 'टीचर्स ऑफ बिहार' के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कल्याणपुर प्रखंड के शिक्षक डॉ. सतीश कुमार साथी को नवाचार के क्षेत्र में राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस.   read more

मधुबनी पेंटिंग से आत्म निर्भरता की ओर, इनरव्हील क्लब की सराहनीय पहल
  • Post by Admin on Apr 17 2025

मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर द्वारा महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत बैंकर्स कॉलोनी, मिठनपुरा स्थित वोकेशनल ट्रेनिंग स्कूल में मधुबनी पेंटिंग का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सितम्बर महीने में की गई थी, जिसमें तीन बच्चियों को प्रशिक्षिका अलका कुमारी के द्वारा पारंपरिक मधुबनी कला की बार   read more

बक्सर में रेल पुलिस की छापेमारी, शराब तस्करों के 7 सदस्य गिरफ्तार
  • Post by Admin on Apr 05 2025

बक्सर: जिले में रेल पुलिस ने सीमांचल एक्सप्रेस में छापेमारी कर 7 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर आनंद विहार से जोगबनी जा रही ट्रेन में शराब की खेप लेकर जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 2.59 लाख रुपये की 259 लीटर विदेशी शराब जब्त की है, जो तस्कर उत्तर प्रदेश से बिहार ला रहे थे। रेल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमांचल एक्सप्रेस में शराब की तस्करी हो रही है। पुलिस ने ब   read more