राजनीति समाचार

दिखाया गया है 909 चीज़े में से 611-620 ।
बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचक सूची में नाम जोड़ने हेतु आवेदन प्रक्रिया जारी
  • Post by Admin on Aug 12 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचक सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। 29 जुलाई से प्रारंभ हुए इस अभियान के तहत विहित प्रपत्र फार्म 18 में आवेदन 3 सितंबर तक जमा किए जा सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत अब तक चारों जिलों में कुल 5894 ऑफलाइन और 1820 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी श्री   read more

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्बुबकर पार्टी से निष्कासित
  • Post by Admin on Aug 12 2024

मुजफ्फरपुर : मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिला प्रभारी अजय कुमार चौधरी ने औराई कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्बुबकर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अब्बुबकर की जगह अब कांग्रेस के कार्यक्रमों का संचालन करने के लिए लक्ष्मण ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अजय कुमार चौधरी ने बताया कि जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने अब्बुबकर को अनुशासनहीनता के आर   read more

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न मिलना बिहारियों का अपमान : अजय कुमार चौधरी
  • Post by Admin on Aug 12 2024

मुजफ्फरपुर : केंद्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न दिए जाने को लेकर कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव और मुजफ्फरपुर कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार चौधरी ने कड़ा प्रहार किया है। तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार से वादाखिलाफी कर बिहारियों का अपमान किया है। उन्होंने प्रधानमंत्र   read more

जदयू कार्य समिति की बैठक में कार्यकर्ता सम्मान की तैयारी पर चर्चा
  • Post by Admin on Aug 04 2024

लखीसराय: जिला मुख्यालय के नया बाजार स्थित जदयू प्रधान कार्यालय में रविवार को प्रखंड अध्यक्षों और सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 11 अगस्त को निर्धारित नगर भवन में आयोजित होने वाली कार्यकर्ता सम्मान बैठक की तैयारियों पर विचार-विमर्श करना था।   इस अवसर पर निर   read more

भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति बैठक, मिशन 2025 की तैयारी शुरू
  • Post by Admin on Aug 01 2024

मुजफ्फरपुर: जिले की लोकसभा सीट पर मिली बड़ी जीत के बाद भाजपा ने मिशन 2025 की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को स्थानीय गोबरसही स्थित उदय ग्रैंड होटल में भाजपा की विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक हुई, जिसमें संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने की। बैठक का उद्घाटन बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन   read more

किसान, नौजवान व गरीब महिलाओं का बजट में विशेष ध्यान, बिहार का कायाकल्प निश्चित : डिप्टी सीएम
  • Post by Admin on Jul 30 2024

लखीसराय : मंगलवार को शहर के बाईपास रोड पर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला कार्य समिति की विस्तारित बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनने पर गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयो   read more

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची के लिए तैयारियां जोरों पर
  • Post by Admin on Jul 29 2024

मुजफ्फरपुर: तिरहुत प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी गोपाल मीणा ने मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, और शिवहर जिलों के जिलाधिकारियों और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक का उद्देश्य तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची की सफल और सुचारु तैयारी सुनिश्चित करना था, जिसके लिए आवश्यक नि   read more

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मोदी-नीतीश का पुतला, केन्द्र एवं राज्य सरकार को चेताया
  • Post by Admin on Jul 25 2024

पूर्वी चंपारण: राजधानी पटना में बुधवार को बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं की बर्बरता पूर्वक की गई पिटाई के विरोध में पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित चरखा पार्क के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमा   read more

रोजगार सृजन पर केंद्र सरकार का पूरा ध्यान : शांभवी चौधरी
  • Post by Admin on Jul 16 2024

लखीसराय: एलजेपी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी के लखीसराय आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिला अतिथि गृह में पार्टी की बैठक में शामिल होने आई युवा सांसद ने कहा कि वे सदन में युवाओं और महिलाओं का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में कई विभागों में वेकेंसी निकली हैं और केंद्र सरकार रोजगार बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। सांसद ने बताया कि   read more

सांसद शांभवी चौधरी मंगलवार को पहुंचेंगी लखीसराय, समस्याओं पर करेंगी चर्चा
  • Post by Admin on Jul 15 2024

लखीसराय: लोजपा राम विलास पार्टी से समस्तीपुर की नवनिर्वाचित सांसद शांभवी चौधरी मंगलवार को लखीसराय पहुंचेंगी। वे यहां लोजपा राम विलास संगठन से जुड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगी। बैठक कलेक्ट्रेट परिसर के समीप स्थित अतिथि भवन में आयोजित की गई है, जहां पार्टी की जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी और पंचायत अध्यक्षों के साथ चर्चा होगी। पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने जानक   read more