राजनीति समाचार

दिखाया गया है 1,067 चीज़े में से 51-60 ।
प्रतीक यादव–अपर्णा यादव के रिश्ते में दरार, तलाक की घोषणा से सियासी हलकों में चर्चा
  • Post by Admin on Jan 19 2026

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ा एक निजी मामला अब सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया है। अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान किया है। इस संबंध में प्रतीक यादव द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट के बाद राजनीतिक और पारिवारिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्रा   read more

जहानाबाद छात्रा मौत मामलें में पटना SSP से मिले PK, SIT गठन को बताया प्रारंभिक जांच में चूक का संकेत
  • Post by Admin on Jan 17 2026

पटना : पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को पीड़ित परिवार के साथ पटना एसएसपी कार्यालय पहुंचे। गांधी मैदान के पास स्थित कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान पीड़िता के पिता, मामा, मामी, चाचा और भाई भी मौजूद थे। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य प्रदर्शन   read more

पटना गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद जहानाबाद पहुंचे प्रशांत किशोर, पुलिस जांच पर उठाए सवाल
  • Post by Admin on Jan 16 2026

जहानाबाद: पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसी क्रम में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर रविवार को पीड़ित छात्रा के परिजनों से मिलने जहानाबाद स्थित उनके गांव पहुंचे। परिजनों से मुलाकात और बातचीत के बाद उन्होंने पूरे मामले में पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए। प्रशांत किश   read more

जन सुराज जिला कार्यालय में संगठन विस्तार को लेकर अहम बैठक, भविष्य की रणनीति पर मंथन
  • Post by Admin on Jan 11 2026

मुजफ्फरपुर : जन सुराज संगठन की ओर से जिले में संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति तय करने के उद्देश्य से रविवार को जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला मुख्यालय के साथ-साथ विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सक्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता पर्यवेक्षक सुभाष कुमार कुशवाहा एवं जयराम सिंह ने संयुक्त रू   read more

बंगाल में सियासी संग्राम : सड़क पर ममता का शक्ति प्रदर्शन, हंगामे के बीच जज ने छोड़ी सुनवाई
  • Post by Admin on Jan 10 2026

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच सियासी टकराव खुलकर सामने आ गया है। कोयला घोटाले और हवाला रैकेट की जांच के सिलसिले में ईडी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के चुनावी प्रबंधन से जुड़ी राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म ‘आईपीएसी’ के ठिकानों पर रेड की, जिसके बाद मामला और अधिक गरमा गया। छापेमारी की स   read more

रोहिणी आचार्य का तीखा हमला, अपनों पर साजिश के आरोप
  • Post by Admin on Jan 10 2026

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पार्टी और परिवार के भीतर चल रही कथित सियासी खींचतान को लेकर एक बार फिर तीखा बयान दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई पोस्ट में रोहिणी ने बिना किसी का नाम लिए इशारों-इशारों में कहा कि किसी बड़ी राजनीतिक विरासत को नष्ट करने के लिए बाहरी ताकतों की जरूरत नहीं होती, बल्कि अपने ही लोग और क   read more

जेडीयू से केसी त्यागी का अध्याय समाप्त, बयानबाज़ी से नाराज़ पार्टी ने तोड़ा नाता
  • Post by Admin on Jan 10 2026

पटना : जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में वरिष्ठ नेता केसी त्यागी की भूमिका को लेकर तस्वीर अब साफ होती दिख रही है। पार्टी के आला सूत्रों के अनुसार, केसी त्यागी का जेडीयू से अध्याय लगभग समाप्त हो चुका है और पार्टी ने उनसे औपचारिक रूप से दूरी बना ली है। जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन के हालिया बयान से यह संकेत स्पष्ट हो गया कि पार्टी का अब त्यागी से कोई संबंध नहीं रह गया है। राजीव रंज   read more

ईडी और गृह मंत्रालय पर ममता बनर्जी का हमला, पार्टी दस्तावेज जब्त कराने का आरोप
  • Post by Admin on Jan 08 2026

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता ने कहा कि ईडी उनकी पार्टी के कागजात, डेटा शीट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर कब्जा कर रही है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वे भी किसी राजनीतिक दल के पार्टी कार्यालय में इस तरह की छा   read more

महाराष्ट्र : अदालत के फैसले के बाद मंत्री माणिकराव कोकाटे का इस्तीफा
  • Post by Admin on Dec 18 2025

मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति में गुरुवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब एनसीपी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता और राज्य के खेल एवं युवा कल्याण तथा अल्पसंख्यक मंत्री माणिकराव कोकाटे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कोकाटे ने न्यायालय के फैसले के बाद अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार को सौंपा, जिसकी पुष्टि स्वयं अजित पवार ने की। उपमुख्यमंत्री अजित पवा   read more

बिहार भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन : प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे संजय सरावगी
  • Post by Admin on Dec 18 2025

पटना : बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष संजय सरावगी गुरुवार को राजधानी पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष पद का कामकाज संभालेंगे। वर्तमान अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सरावगी को जिम्मेदारियां सौंपेंगे। इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, सरावगी दोपहर साढ़े 12 बजे पार   read more