राजनीति समाचार

दिखाया गया है 909 चीज़े में से 551-560 ।
पैक्स चुनाव को लेकर तैयारी शुरू, मतदाता सूची की कट-ऑफ तिथि 30 सितंबर
  • Post by Admin on Sep 19 2024

लखीसराय : नवंबर में प्रस्तावित पैक्स चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला समाहरणालय परिसर में स्थित डीएम के कार्यालय कक्ष में पैक्स चुनाव की तैयारी एवं इससे जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श को लेकर संबंधित पदाधिकारी के साथ जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने बैठक कर विभिन्न दिशा निर्देश दिए है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के द्वारा मतदाता सूची की तैयारी के लि   read more

मनोहर लाल खट्टर के भतीजे रमित खट्टर ने कांग्रेस जॉइन की, भाजपा को झटका
  • Post by Admin on Sep 19 2024

हरियाणा : हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के भतीजे रमित खट्टर ने कांग्रेस जॉइन कर  लिया है। रमित, मनोहर लाल खट्टर के भाई जगदीश के बेटे हैं, और उनका कांग्रेस में शामिल होना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। यह घटनाक्रम राज्य की सियासत में भाजपा के लिए म   read more

स्मार्ट मीटर के खिलाफ विशाल जन जागरण कारवां आयोजित
  • Post by Admin on Sep 19 2024

मुजफ्फरपुर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मिलकर प्रीपेड मीटर के खिलाफ एक विशाल जन जागरण कारवां आयोजित किया। इस कारवां में 70 से अधिक नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से 30,000 लोगों को प्रीपेड मीटर के नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराया गया। पटना जिला परिषद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव कामरेड विश्वजीत कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार जै   read more

माकपा ने 15 सूत्री मांगों को लेकर किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 
  • Post by Admin on Sep 19 2024

लखीसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमिटी लखीसराय के तत्वावधान में आज जिले की ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक विशाल आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी के.आर.के. मैदान से नारेबाजी करते हुए जिला समाहरणालय तक पहुंचे। यह प्रदर्शन केंद्र और राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ था। प्रदर्शन के बाद समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर   read more

जन सुराज पार्टी के संविधान में होगा राइट टू रिकॉल का प्रावधान : प्रशांत किशोर
  • Post by Admin on Sep 18 2024

पटना : जन सुराज अभियान 2 अक्टूबर को पार्टी का रूप लेने जा रहा है। इससे पहले प्रशांत किशोर ने पार्टी की योजनाओं की जानकारी देते हुए एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि जन सुराज देश की पहली पार्टी होगी जो अपने संविधान में "राइट टू रिकॉल" यानी चुने हुए प्रतिनिधियों को कार्यकाल के दौरान वापस बुलाने का प्रावधान जोड़ेगी। प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि जन सुरा   read more

अमित शाह का अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान
  • Post by Admin on Sep 18 2024

हरियाणा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा में आयोजित भाजपा की चुनावी रैली में अग्निवीरों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि सेना से लौटे हर अग्निवीर को नौकरी मिलेगी, और इसके लिए देशभर में 20 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। बचने वाले अग्निवीरों को हरियाणा में नौकरी प्रदान की जाएगी।  रैली के दौरान, शाह ने हरियाणा की विशिष्टताओं का भी उल्लेख किया। उ   read more

स्वाति मालीवाल ने आतिशी पर लगाया आतंकी कनेक्शन का आरोप
  • Post by Admin on Sep 17 2024

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के सभी नेताओं ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के लिए आतिशी के नाम पर सहमति जताई है I जिसके बाद आतिशी पर उनकी ही पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने निशाना साधा है और कहा है कि दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। भगवान दिल्ली की रक्षा करें! स्वाति ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'दिल्ली   read more

मोदी ने अपने जन्मदिन पर ओडिशा को दिया तोहफा
  • Post by Admin on Sep 17 2024

ओडिशा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपना 74वां जन्मदिन भव्य समारोह के बीच ओडिशा में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने सुभद्रा योजना की शुरुआत की, जो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार की प्रमुख योजना है। इस योजना के तहत अगले पांच वर्षों में राज्य की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को हर साल 10,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। भुवनेश्वर में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री   read more

आतिशी बनेंगी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री
  • Post by Admin on Sep 17 2024

नई दिल्ली : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जब से अपने इस्तीफे की घोषणा की तब से ये सवाल उठने लगे थे कि दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा।  अब इसका फैसला आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दल की बैठक मे हो गया है और विधायकों ने आतिशी के सीएम बनाने पर सहमती जताई हैं। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी अब केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की नई सीएम होंगी।आतिशी सीएम अरविंद केजरीवाल के विश्वासपात्   read more

आज 74 वर्ष के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • Post by Admin on Sep 17 2024

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 74 वर्ष के हो गए हैं। इस खास मौके पर पीएम मोदी किसी बड़े आयोजन या केक कटिंग सेरेमनी जैसी चीजों से खुद को दूर ही रखते हैं। पीएम बनने के बाद वह अपने हर जन्मदिन पर या तो किसी योजना को लॉन्च करते हैं या देश के लोगों के साथ समय बिताते हैं। बीजेपी सदस्य इस मौके पर सेवा पखवाड़ा शुरू करते है, तो वहीं राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में 4,000 किलो शाकाहारी   read more