सीलमपुर में बुर्का हटाकर चेकिंग पर बवाल, भाजपा और आप के बीच तकरार

  • Post By Admin on Feb 05 2025
सीलमपुर में बुर्का हटाकर चेकिंग पर बवाल, भाजपा और आप के बीच तकरार

नई दिल्ली : दिल्ली के सीलमपुर इलाके में विधानसभा चुनाव के दौरान एक पोलिंग बूथ पर बुर्का हटाकर चेकिंग करने को लेकर जबरदस्त बवाल मच गया। यह विवाद तब शुरू हुआ जब मतदान केंद्र पर कुछ महिलाएं बुर्का पहनकर पहुंची और चेकिंग के दौरान उनसे बुर्का हटाने की मांग की गई। इसके बाद कुछ लोगों ने फर्जी मतदान के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

चेकिंग को लेकर हुआ विवाद, बुर्का हटाने पर विरोध

सीलमपुर के पोलिंग बूथ पर बुर्का हटाकर चेकिंग किए जाने को लेकर लोग आक्रोशित हो गए। कुछ स्थानीय लोगों ने भी आरोप लगाया कि यह कार्यवाही गलत तरीके से की गई और फर्जी मतदान को लेकर स्थिति को घेर लिया। मामला बढ़ते हुए हंगामे तक पहुंच गया, जहां मतदान स्थल पर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस ने स्थिति को किया काबू, हंगामा करने वालों को हटाया

विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने हंगामा करने वालों को वहां से हटाया और सुरक्षा को सुनिश्चित किया। चुनाव अधिकारियों ने इस मामले पर बयान दिया कि पोलिंग बूथ की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो रही है और किसी भी शिकायत की जांच की जाएगी। अधिकारियों का कहना था कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए चेकिंग को सुनिश्चित किया जा रहा था।

सीलमपुर में बुर्के की आड़ में फर्जी मतदान का आरोप

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि वह बुर्के की आड़ में फर्जी वोटर्स से मतदान करवा रहे हैं। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी ने बाहर से महिलाएं लाकर, उन्हें पहले मास्क और बाद में बुर्का पहनाकर फर्जी वोटिंग कराई है। बीजेपी का आरोप है कि सीलमपुर में कई महिलाएं ऐसी भी हैं जो आरोप लगा रही हैं कि उनके नाम पर पहले ही किसी नो वोट डाल दिया है। 

फर्जी वोट के आरोप में भीड़े कार्यकर्ता

सीलमपुर में फर्जी वोट कराए जाने के आरोपों के बीच आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बीजेपी के कार्यकर्ता जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर धांधली करने का आरोप लगाया तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी जानबूझकर ऐसे आरोप लगा रही है जिसका सच्चाई से कोई नाता नहीं है।