राजनीति समाचार

दिखाया गया है 1,014 चीज़े में से 481-490 ।
नीतीश सरकार की शिक्षक नीति पर राजद ने उठाए सवाल, उच्च न्यायालय ने लिया संज्ञान
  • Post by Admin on Nov 19 2024

पटना : राजद प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार सरकार की शिक्षक नीति को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को शिक्षा और शिक्षकों से भारी नफरत और घृणा है, जिसके कारण सरकार उनके स्थानांतरण और बहाली के मामलों को लटकाती रहती है। गगन ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा हमेशा शिक्षकों को फंसाने और उन्हें परेशान करने की रही है। गगन ने विशेष   read more

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार डॉ विनायक गौतम ने किया नामांकन
  • Post by Admin on Nov 19 2024

मुजफ्फरपुर : तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे विधान परिषद उपचुनाव के लिए जन सुराज के उम्मीदवार डॉ विनायक गौतम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में जन सुराज की ओर से नामांकन सह आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया। सभा में जन सुराज के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती, MLC अफाक अहमद, पूर्व MLC राम कुमार सिंह, पूर्व MLA किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व MLC रामबली चंद्   read more

17 सीटों पर सीधी टक्कर, दूसरे चरण में बीजेपी और जेएमएम जोर आजमाइश  
  • Post by Admin on Nov 18 2024

राँची : झारखण्ड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। 23 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आएगा। दूसरे चरण के मतदान से पहले सोमवार का दिन चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है जिसमें सभी राजनीतिक दल अपनी ताकत झोंक रहे हैं। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग में जरमुंडी महगामा पोड़ैयाहाट सहित इन 17 सीटों पर बीजेपी और झामुमो के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। झाम   read more

उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार यात्रा को लेकर किया प्रेस वार्ता 
  • Post by Admin on Nov 18 2024

समस्तीपुर : सोमवार को जिले में राष्ट्रीय लोग मोर्चा पार्टी के राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार यात्रा को लेकर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि हम पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं और सदस्यता अभियान चला रहे हैं। विपक्ष चाहे कुछ भी कर ले, बिहार में फिर से एनडीए की सरकार ही आएगी। उन्होंने शराबबंदी पर कहा कि शराब तो मि   read more

बयानों और विज्ञापनों से साफ हो रही है चुनावी तस्वीर, भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर
  • Post by Admin on Nov 18 2024

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान नजदीक आते ही राज्य की राजनीतिक तस्वीर और तेज़ी से साफ हो रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी प्रचार रणनीतियों में बदलाव कर रहे हैं और उनके बयानों और विज्ञापनों के जरिए यह साफ हो रहा है कि चुनावी मुकाबला बेहद कड़ा होने वाला है। हिमंता बिस्वा सरमा का बयान और भाजपा का तनाव: झारखंड में चुनावी माहौल गर्माता ज   read more

पाकुड़ में आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम पर बम से हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त
  • Post by Admin on Nov 18 2024

पाकुड़ : झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान पाकुड़ सीट से आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम पर शुक्रवार को अपराधियों ने बम से हमला किया। हालांकि वह इस हमले में बाल-बाल बच गए। हमले के कारण उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन प्रत्याशी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। हमले का आरोप प्रतिद्वंद्वियों पर: अजहर इस्लाम ने इस हमले   read more

18 नवंबर शाम तक थमेगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार, 20 नवंबर को मतदान
  • Post by Admin on Nov 18 2024

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अभियान सोमवार की शाम तक थम जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने रविवार को निर्वाचन सदन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और 20 नवंबर को कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 मतदान बूथों पर वोट डाले जाएंगे। प्रचार थमने के बाद   read more

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 528 प्रत्याशी मैदान में, कइयों पर अपराधिक केस
  • Post by Admin on Nov 18 2024

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है। इस चरण में 528 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिनमें से बड़ी संख्या में ऐसे प्रत्याशी शामिल हैं जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। साथ ही कई प्रत्याशी करोड़पति भी हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट ने इन आंकड़ों को सार्वजनिक किया है। जिससे चुनावी मैदान में उम्मीदवारों की स्   read more

भाजपा के दानियल किस्कू ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया
  • Post by Admin on Nov 18 2024

रांची : भारतीय जनता पार्टी  के दानियल किस्कू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजते हुए कहा कि वे वर्ष 2016 से लगातार पार्टी संगठन के लिए काम कर रहे थे और संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास किया। उन्होंने इस दौरान पार्टी से मिले सम्मान और स्नेह का आभार व्यक्त किया। हालांकि   read more

चुनाव कार्य में सहयोग न करने वाले 14 वाहनों को किया गया ब्लैकलिस्ट
  • Post by Admin on Nov 18 2024

रांची : जिला परिवहन कार्यालय ने चुनाव कार्य में सहयोग न करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। ऐसे 14 वाहनों को चिन्हित कर ब्लैकलिस्ट किया गया है। जिनके मालिकों ने निर्वाचन कार्य में वाहन उपलब्ध कराने से इंकार कर दिया था। जानकारी के अनुसार परिवहन कोषांग द्वारा बार-बार संपर्क करने के बावजूद इन वाहन मालिकों ने चुनावी कार्य में सहयोग करने से मना कर दिया। इसके बाद   read more