राजनीति समाचार
- Post by Admin on Sep 15 2025
पूर्णिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के पूर्णिया में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला और केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता के सामने रखा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राजद जैसे दल बिहार का भला नहीं कर सकते। कांग्रेस द्वारा हाल ही में बिहार की तुलना बीड़ी से करने पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देने वाà read more
- Post by Admin on Sep 15 2025
पटना : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 सितंबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी की जीताऊ सीटों और विधायकों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर गहन चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह 17 सितंबर की शाम पटना पहुंचेंगे और 18 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। इठread more
- Post by Admin on Sep 13 2025
नीतीश को ‘डुप्लीकेट मुख्यमंत्री’ बताकर गरजे तेजस्वी, कहा– बिहार को चाहिए विजन वाला नेता मुजफ्फरपुर : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को मुजफ्फरपुर जिले के कांटी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नीतीश कुमार को ‘डुप्लीकेट मुख्यमंत्री’ करार देते हुए कहा ठread more
- Post by Admin on Sep 12 2025
मुजफ्फरपुर: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के ज़िलाध्यक्ष संजर आलम ने शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन को एक महत्वपूर्ण पत्र सौंपा। इस पत्र में आगामी विधानसभा चुनाव में काँटी विधानसभा (सामान्य) सीट से अमित कुमार और बोचहाँ विधानसभा (सुरक्षित) सीट से read more
- Post by Admin on Sep 08 2025
पूर्णिया : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को पूर्णिया के रूपौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘बिहार बदलाव जनसभा’ में पहुंचे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने छह दिन में ही बिहार की सभी समस्याओं को समझकर यात्रा पूरी कर ली। रूपौली हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किशोर ने कटिहार के कांग्रेस सांसद तारिक अनवर द्वा read more
- Post by Admin on Sep 07 2025
पटना : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री और NDA गठबंधन के नेताओं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान पर हमला करते हुए कहा कि इन दोनों को बिहार के विकास और जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा, "इनकी प्राथमिकता जनता नहीं, बल्क read more
- Post by Admin on Sep 07 2025
नई दिल्ली : पंजाब में बाढ़ पीड़ितों को बांटे गए राहत पैकेट्स पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तस्वीर लगने से सियासी घमासान छिड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर बाढ़ राहत कार्यों को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है और इसे जनता की तकलीफों पर राजनीति करने वाला कदम बताया है। भाजपा प्रवक्ता ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें कांग्रेस की ओर से भेजे गए पैकेट्स read more
- Post by Admin on Sep 04 2025
पटना : इंडिया ब्लॉक गठबंधन की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। उनका स्वागत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने किया। इस अवसर पर सियासी माहौल के बीच उनके स्वागत ने राजनीतिक हलकों में भी चर्चा को जन्म दिया। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, read more
- Post by Admin on Sep 04 2025
पटना : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा बुलाया गया बिहार बंद पूरी तरह फ्लॉप रहा। दरभंगा में कांग्रेस और राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में एनडीए के महिला मोर्चा द्वारा पांच घंटे तक आयोजित इस बंद को आम नागरठread more
- Post by Admin on Sep 04 2025
मोतिहारी : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने घोषणा की है कि वह राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। बसपा के बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने गुरुवार को पूर्वी चंपारण के मुख्यालय मोतिहारी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "इस read more