राजनीति समाचार

दिखाया गया है 1,111 चीज़े में से 191-200 ।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दो चरणों में मतदान, 14 नवंबर को मतगणना
  • Post by Admin on Oct 06 2025

पटना : बिहार की राजनीति में चुनावी सरगर्मी अब पूरी तरह परवान पर है। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को 2025 के विधानसभा चुनाव की रूपरेखा घोषित कर दी है। चुनाव दो चरणों में होंगे।  पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। पूरी चुनावी प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। चुनाव कार्यक्रम तय करते समय आयोग ने छठ महापर्व को ध्यान में रख   read more

जन सुराज पार्टी ने तेज की विधानसभा चुनाव की तैयारी, बोचहां और मीनापुर में हुई प्रत्याशी चयन पर अहम बैठक
  • Post by Admin on Oct 05 2025

मुजफ्फरपुर : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने अपनी राजनीतिक गतिविधियों को गति दे दी है। संगठन स्तर से लेकर तक प्रत्याशी चयन प्रक्रिया को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी ने सभी विधानसभाओं में संस्थापक एवं प्राथमिक सदस्यों की बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में रविवार को बोचहां और मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी   read more

बिहार में 22 नवंबर से पहले चुनाव, मतदाताओं को मिलेगी नई सुविधाएं और डिजिटल सुधार
  • Post by Admin on Oct 05 2025

पटना : मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को स्पष्ट किया कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, और उससे पहले ही राज्य में चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार बिहार से कई नई पहलें शुरू हो रही हैं, जो आगे पूरे देश में लागू की जाएंगी। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीईसी ने बताया कि बिहार में कुल 243 विधानसभा क्षेत्र   read more

विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी की बैठक, प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया हुई तेज
  • Post by Admin on Oct 03 2025

मुजफ्फरपुर : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जन सुराज पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। प्रत्याशी चयन को लेकर राज्यभर में संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को औराई विधानसभा में पार्टी के सभी संस्थापक व प्राथमिक सदस्य, संभावित प्रत्याशी तथा संगठन से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की कार्यवाही राज्य मुख्यालय से नियु   read more

गायघाट: कोमल सिंह ने मंच पर पकड़ा भावी विधायक प्रत्याशी का कॉलर, जमकर हो गया बवाल
  • Post by Admin on Sep 25 2025

मुजफ्फरपुर : गायघाट विधानसभा के जारंग उच्च विद्यालय परिसर में गुरुवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जमकर बवाल हुआ। मंच पर नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई ने माहौल को इतना गरमा दिया कि धक्का-मुक्की और हाथापाई की नौबत आ गई। देखते ही देखते सम्मेलन स्थल रणक्षेत्र में बदल गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना में दर्जन भर कार्यकर्   read more

बिहार चुनाव में सीट बंटवारे पर नहीं होगा पक्षपात, सभी जातियों का रखा जाएगा ध्यान : सुरेश शर्मा
  • Post by Admin on Sep 25 2025

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों में तैयारियों का दौर जारी है। गुरुवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश की हर सीट पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कमेटी चुनाव में प्रत्याशियों और सीटों को लेकर विस्तार से विचार कर रही है। उन्होंने कह   read more

राहुल-तेजस्वी ने जारी किया न्याय संकल्प, सरकारी ठेके में 50 प्रतिशत आरक्षण का वादा
  • Post by Admin on Sep 24 2025

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के अन्य नेता अति पिछड़ा न्याय संकल्प कार्यक्रम में उपस्थित हुए और 10 प्रमुख संकल्प लागू करने का वादा किया। राहुल गांधी ने कहा कि देश में अति पिछड़ा, आदिवासी, ओबीसी और दलित वर्ग को उनकी वास्तविक भागीदारी नहीं मिलती   read more

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू, खड़गे-राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे
  • Post by Admin on Sep 24 2025

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की पहली कार्यसमिति बैठक बुधवार को पटना के सदाकत आश्रम में शुरू हुई। बैठक की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झंडोतोलन कर की, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहे। इस बैठक में सचिन पायलट, सलमान खुर्शीद, पवन खेड़ा, जीतू पटवारी और हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश   read more

सीडब्ल्यूसी बैठक पर पप्पू यादव का बड़ा दावा, बोले- बिहार से कांग्रेस को मिलेगी नई पहचान
  • Post by Admin on Sep 24 2025

पटना : बिहार की राजधानी पटना बुधवार को कांग्रेस की राजनीति का केंद्र बनने जा रही है। यहां होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक को लेकर पार्टी नेताओं का पटना पहुंचना शुरू हो गया है। इस बीच, पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बैठक को ऐतिहासिक बताते हुए दावा किया कि कांग्रेस बिहार और यूपी में अपनी खोई हुई पहचान वापस पाएगी। मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कह   read more

दिल्ली में मिली जीरो सीट, बिहार में भी हार का सामना करेगी कांग्रेस: शाहनवाज हुसैन 
  • Post by Admin on Sep 23 2025

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक 24 सितंबर को पटना में होने जा रही है। इस बैठक के मद्देनजर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जिस तरह कांग्रेस महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में चुनाव हार चुकी है, उसी तरह बिहार में भी उसे हार का सामना करना पड़ेगा। शाहनवाज हुसैन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "कांग्   read more