राजू राम बनाए गए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष

  • Post By Admin on Oct 11 2023
राजू राम बनाए गए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष

मुजफ्फरपुर : जाति आधारित जनगणना के आंकड़ों के सार्वजनिक होने के बाद से बिहार की राजनीति गरमा गई है। जनगणना में हुई चूक को लेकर हर दल के लोग बिहार सरकार को कटघरे में खड़े कर रही है। इसी बीच बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अनुसूचित जाति के अध्यक्ष राजेश कुमार द्वारा राजू राम को मुजफ्फरपुर अनुसूचित जाति का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। 

इस दौरान जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि राजू राम जैसे उर्जावान कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिलने से हमलोग अपने नेता राहुल गाँधी जी द्वारा अनुसूचित जाति को अधिकार दिलाने के लिये जो संघर्ष कर रहे उस संघर्ष को समाज के निचले स्तर पर ले जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ नानटुन सिंह, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता समीर कुमार, माहतब आलम सिद्दकी, कौशल किशोर चौधरी, लक्ष्मण ठाकुर, विजय यादव, रितेश कुमार सिन्हा उर्फ संजू, सविता श्रीवास्तव, तनवीर आलम, त्रिभुवन पटेल, जावेद खान, सुमन ओझा, सर्फे आलम, राम नरेश राम, विनय तिवारी, विक्की चौधरी, मोजक्कीर रहमान, विकास कुमार टुल्लु, शादिक अली, विनय तिवारी आदि ने राजू राम को अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया।