कांग्रेस के चुनाव अभियान का आधार है न्याय पत्र

  • Post By Admin on Apr 06 2024
कांग्रेस के चुनाव अभियान का आधार है न्याय पत्र

भोपाल : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस न्याय पत्र लेकर मतदाताओं के सामने जाएगी। घर-घर न्याय यात्रा  पहुंचने के साथ 25 गारंटियां बताई जाएंगी। कांग्रेस की सभी इकाइयो की जिम्मेदारी रहेगी कि मतदान केंद्र स्तर तक पार्टी की बात जनता तक पहुंचाई जाए। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि हमारे चुनाव अभियान का आधार न्याय पत्र रहेगा। युवा, नारी, किसान, श्रमिक और हिस्सेदारी के आधार पर जिन गारंटियों को सरकार बनने पर लागू किया जाएगा, उन्हें घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। आज बेरोजगारी और महंगाई से हर परिवार परेशान है। किसानों को उपज का उचित मूल्य तक नहीं मिल रहा है। वनाधिकार के लाखों मामले लंबित हैं। अनुसूचित जाति-जनजाति पर अत्याचार के मामले बढ़़ रहे हैं। आर्थिक असमानता बढ़ती जा रही है। सामाजिक और आर्थिक आधार पर गणना करके विभिन्न योजनाओं के प्राविधानों का लाभ सभी वर्गों को दिलाया जाएगा। गरीब परिवार की एक महिला का वर्षभर में एक लाख रुपये, केंद्र सरकार की नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण का प्राविधान होगा। आरक्षण को अधिकतम 50 प्रतिशत की सीमा का समाप्त करने के लिए संशोधन किया जाएगा।