नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह संटी ने आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी में स्वागत करते हुए पार्टी दफ्तर में पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। जितेंद्र सिंह संटी, जो शाहदरा से 2013 में बीजेपी के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। अब आम आदमी पार्टी के साथ जुड़कर दिल्ली की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय लिया है।

जितेंद्र सिंह संटी को सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। वे शाहिद भगत सिंह सेवा दल नामक एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) चलाते हैं। जो लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करवाता है। उनके इस नेक काम ने उन्हें दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान दिलाई। संटी की इस सेवाभावना ने उन्हें दिल्लीवासियों के बीच एक सम्मानजनक स्थान दिलाया है।

इस अवसर पर जितेंद्र सिंह संटी ने कहा, “मैं राजनीति से बहुत दूर हो चुका था लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की सेवा करने का मौका मिला। इस दौरान मुझे अरविंद जी का फोन आया। जिन्होंने मुझसे कहा कि वे भी इस यज्ञ में आहुति देना चाहते हैं। मेरे परिवार ने भी कहा कि मुझे साथ आकर सेवा करनी चाहिए। अरविंद जी दिल्ली में जीते जी लोगों की सेवा करते हैं और मैं मरने के बाद करता हूं। तो अगर हम दोनों साथ मिल जाएं। तो जीवन से लेकर मृत्यु तक लोगों को सम्मान मिलेगा।”

आज ही दिल्ली विधानसभा के वर्तमान स्पीकर राम निवास गोयल ने भी शाहदरा विधानसभा से अपनी सीट छोड़ने और चुनावी राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा की है। वे भी शाहदरा से ही विधायक हैं और उनकी इस घोषणा ने क्षेत्रीय राजनीति में एक नया मोड़ लाया है।

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले जितेंद्र सिंह संटी का आम आदमी पार्टी में शामिल होना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और बीजेपी के नेताओं का पार्टी छोड़कर अन्य दलों में शामिल होने के रुझान को दर्शाता है। 2020 विधानसभा चुनाव में आप ने शानदार जीत हासिल की थी और अब पार्टी की कोशिश है कि वह अपनी सत्ता को बनाए रखे।