ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,505 चीज़े में से 9,861-9,870 ।
डुमरी विधायक जयराम महतो ने शपथ के बाद मुख्यमंत्री से लिया आशीर्वाद
  • Post by Admin on Dec 09 2024

रांची : झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है। छठी विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने सदन की कार्यवाही की शुरुआत करते हुए सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। इस दौरान डुमरी विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक जयराम महतो ने अपनी क्षेत्रीय भाषा में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद जयराम महतो ने परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक à   read more

पिस्का नगड़ी प्रखंड में लकड़बघे का आतंक, सहमे हुए है ग्रामीण
  • Post by Admin on Dec 09 2024

रांची : झारखंड के पिस्का नगड़ी प्रखंड में इन दिनों लकड़बघे का आतंक बढ़ गया है। जानवर के लगातार देखे जाने से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों में लकड़बघे के हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं। जिससे लोग घरों से बाहर निकलने में भी डरने लगे हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक लकड़बघे के हमले में अब तक कुछ बकरियां और अन्य छोटे जानवर मारे जा चुके हैं। वन विभाग के à   read more

झारखंड में पारा शिक्षकों का मानदेय 4 प्रतिशत बढ़ा, जनवरी से होगा लागू
  • Post by Admin on Dec 09 2024

रांची : झारखंड सरकार ने 58 हजार पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) के मानदेय में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है जो जनवरी 2025 से लागू होगा। शिक्षा विभाग ने आगामी तीन वर्षों (2025, 2026, और 2027) तक मानदेय में वृद्धि की राशि निर्धारित कर दी है जिससे पारा शिक्षकों को राहत मिलेगी। मासिक मानदेय की गणना तय नई गणना के अनुसार, 2027 में टेट पास पारा शिक्षकों को अधिकतम 27,000 रुपये त   read more

राजधानी में हल्की बारिश से तापमान में 3 डिग्री की गिरावट, मौसम में बदलाव
  • Post by Admin on Dec 09 2024

रांची : रांची राजधानी में आज सुबह से ही हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बारिश के कारण तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट आई है जिससे शहरवासी ठंड का अनुभव कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, यह हल्की बारिश आगामी कुछ घंटों तक जारी रह सकती है। वर्तमान में रांची का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है, जो सामान्य से कुछ कम है। वठ  read more

सिटी गाँव में भूखंड विवाद के बाद हिंसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़ा आरोपी का घर, थाना प्रभारी घायल
  • Post by Admin on Dec 09 2024

रांची : चान्हो थाना क्षेत्र के सिटी गाँव में सड़क किनारे स्थित एक भूखंड को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप ले गया। मारपीट के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी का घर तोड़ दिया। इस घटना में थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता भी बीच बचाव करते हुए घायल हो गए। वहीं, मारपीट में एक पक्ष का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भूखंड विवाद ने लिया   read more

नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण, झामुमो की बैठक में रवींद्र महतो बने विधानसभा अध्यक्ष
  • Post by Admin on Dec 09 2024

रांची : झारखंड विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण आज रांची में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के नए विधायक विधानसभा में अपनी भूमिका को औपचारिक रूप से स्वीकार करेंगे। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बैठक भी हुई जिसमें पार्टी ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया। बैठक में रवींद्र महतो को झामुमो का विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। रवींद्र महतो को पा   read more

बेटी के बॉयफ्रेंड को फंसाने के लिए पिता ने रची साजिश, सांसद को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Dec 09 2024

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक पिता ने अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड को फंसाने के लिए साजिश रची और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी दी। यह धमकी सांसद के मोबाइल पर एक मैसेज के रूप में आई थी। जिसमें 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए कांके थाना क्षेतॠ  read more

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान: निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, शव देने के लिए बिल नहीं लेना होगा
  • Post by Admin on Dec 09 2024

धनबाद: झारखंड के नए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को एक अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि किसी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत होती है, तो अस्पताल को शव देने से पहले परिजनों से कोई बिल नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा, यदि कोई निजी अस्पताल ऐसा नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. अंसारी ने इस मामले में विभागीय स्तर पर सख्त कदम उठाने की बात क   read more

मनीष सिसोदिया की सीट क्यों बदली गई, पटपड़गंज से हटा भरोसा
  • Post by Admin on Dec 09 2024

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में बड़े बदलाव देखने को मिले जहां कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए। वहीं कुछ सीटों पर नए चेहरों को उतारा गया है। सबसे चौंकाने वाला फैसला पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट बदलने का है। पटपड़गंज सीट से लगातार जीतते आ रहे सिसà   read more

कनाडा में भारतीय छात्र हर्षनदीप सिंह की गोली मारकर हत्या
  • Post by Admin on Dec 09 2024

एडमोंटन : कनाडा के एडमोंटन शहर में बीते 6 दिसंबर को 20 वर्षीय भारतीय छात्र हर्षनदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंजाब के रहने वाले हर्षनदीप पढ़ाई के साथ-साथ सिक्योरिटी गार्ड के रूप में भी काम करते थे। उनका यह दर्दनाक मर्डर सीसीटीवी में कैद हो गया। जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हर्षनदीप सीढ़ियों से भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक गोली लगने के बाद वह   read more