राजधानी में हल्की बारिश से तापमान में 3 डिग्री की गिरावट, मौसम में बदलाव

  • Post By Admin on Dec 09 2024
राजधानी में हल्की बारिश से तापमान में 3 डिग्री की गिरावट, मौसम में बदलाव

रांची : रांची राजधानी में आज सुबह से ही हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बारिश के कारण तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट आई है जिससे शहरवासी ठंड का अनुभव कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, यह हल्की बारिश आगामी कुछ घंटों तक जारी रह सकती है।

वर्तमान में रांची का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है, जो सामान्य से कुछ कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री के आसपास रहा। बारिश के कारण शहर में नमी बढ़ गई है, और मौसम ठंडा हो गया है जिससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिल रही है।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और बारिश होने की संभावना जताई है जिससे तापमान और गिर सकता है।