ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Sep 27 2024
लखीसराय : बरसात के मौसम में डेंगू का खतरा तेजी से बढ़ जाता है, और सही जानकारी के अभाव में यह जानलेवा साबित हो सकता है। लखीसराय जिले में भी डेंगू का खतरा मंडराया हुआ है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि डेंगू एक गंभीर मच्छर जनित बीमारी है, जिसका प्रकोप बारिश के मौसम में अधिक देखा जाता है। यह बीमारी ऐडीज मच्छर के काटने से होती है, जो दिन के समय का read more
- Post by Admin on Sep 27 2024
मुजफ्फरपुर : एआईडीएसओ के बिहार राज्य सचिव विजय कुमार ने पश्चिम बंगाल में परीक्षा देने गए बिहार के छात्रों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। विजय कुमार ने कहा कि एआईडीएसओ की बिहार और पश्चिम बंगाल राज्य इकाइयां इस घटना की निंदा करती हैं और पश्चिम बंगाल सरकार से त्वरित न्यायिक कार्रवाई की मांग कर रही हैं। विजय read more
- Post by Admin on Sep 27 2024
मुजफ्फरपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार एवं प्रधान सचिव, निर्वाचन विभाग एच आर श्रीनिवास की उपस्थिति में, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने सिकंदरपुर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों की समीक्षा की, जिसमें सीसीटीवी की क्रियाशीलता, सुरक्षा बल की तै read more
- Post by Admin on Sep 27 2024
लखनऊ : दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस) में आज एक भव्य सीएक्सओ कॉन्क्लेव का सफल आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में देशभर से कॉर्पोरेट जगत के दस प्रमुख मुख्य अनुभव अधिकारी ने भाग लिया और अपने ज्ञानपूर्ण अनुभवों से छात्रों का मार्गदर्शन किया। कॉन्क्लेव के दौरान उद्योग की वर्तमान स्थिति, भविष्य की संभावनाएं और प्रौद् read more
- Post by Admin on Sep 27 2024
नई दिल्ली : बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को और उनके प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर को पाकिस्तान से मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि उन्हें और गिरिराज सिंह को व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी गई। आसपास के लोगों ने इस घटना को लेकर चिंता व्यक्त की है। अमरेंद्र read more
- Post by Admin on Sep 27 2024
नवादा : बिहार के नवादा जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां डायल 112 की पुलिस टीम पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस की गाड़ी शहर में गुजर रही थी। बताया गया है कि युवकों ने बिना किसी कारण पुलिस टीम को गाली दी, जिससे विवाद शुरू हुआ। पुलिस टीम ने युवकों को गाली देने का कारण पूछने के लिए अपनी गाड़ी रोकी। पुलिस के सवाल पर युवकों का गुस्सा और बढ़ गया और read more
- Post by Admin on Sep 27 2024
नई दिल्ली : 2024 शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने जा रही है और ये 11 अक्टूबर को खत्म होगा. हिंदू धर्म में 9 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की बहुत महत्ता है और इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. 12 अक्टूबर 2024 को विजयदशमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाएगा. ऐसा कहा जाता है कि हर साल दुर्गा मां जब भी आती हैं तो अलग-अलग सवारी में आती हैं. इस बार उनकी सवारी क्या होगी और जिस सवारी से वो आए read more
- Post by Admin on Sep 27 2024
रोहतास : बिहार के रोहतास जिले में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एसपी आवास के निकट आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी और अन्य सामान चुरा लिया। यह घटना बुधवार की आधी रात को घटी, जब दुकानदार अपने-अपने घरों की ओर लौट गए थे। सुबह जब वे अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो देखा कि सभी दुकानों के ताले टूटे हुए हैं और लाखों की नकदी व सामान गायब है। चोरी की read more
- Post by Admin on Sep 27 2024
गया : पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने फतेहपुर में एक सम्मान समारोह के दौरान अपने राजनीतिक सफर की कई अहम बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि 1980 में सेंट्रल गवर्नमेंट की नौकरी छोड़कर उन्होंने फतेहपुर से पहली बार चुनाव लड़ा था और विजयी होकर विधायक बने थे। इसके बाद वह लगातार दस वर्षों तक फतेहपुर से विधायक रहे। मांझी ने फतेहपुर की तिलैया ढाढ़र सिंचाई परियो read more
- Post by Admin on Sep 27 2024
भागलपुर : बिहार में पुलों के टूटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एक और पुल के टूटने की खबर आई है। भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड स्थित बाबूपुर बाखरपुर पूर्वी पंचायत के बीच बने पीडब्ल्यूडी के पुल का निर्माण महज दो साल पहले ही हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पुल देर रात अचानक ढह गया, जिससे पूरे क्षेत्र का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इस पुल के टूटने read more