ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,324 चीज़े में से 8,121-8,130 ।
बिहार पुलिस का नया एक्शन प्लान, जनप्रतिनिधियों की भूमिका से होगा अपराध पर नियंत्रण
  • Post by Admin on Oct 17 2024

पटना : बिहार पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है, जिसमें अब जनप्रतिनिधियों को भी अपराध रोकने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। इस योजना के तहत अब थानेदार हर 15 दिन पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण पर उनसे फीडबैक लेंगे। इस बैठक में पुलिस जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के संबंध में विचार-विमर्श करेगी। इस आधार पर आगे की कार्रव   read more

दारू माफिया पर लगेगा सीसीए, मंत्री रत्नेश सदा करेंगे सीएम से बात 
  • Post by Admin on Oct 17 2024

पटना : बिहार के सीवान और सारण जिलों में जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला थामने का नाम नहीं ले रहा। कुल मिलाकर दोनों जिलों में अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो चुकी हैं।  बता दे कि शराब पीकर बीमार होने के बाद कई लोग चोरी छिपे इलाज करा रहे हैं। हालांकि, प्रशासन की और से यह अपील की गई है कि शराब पीने वाले इसकी जानकारी दें, सरकार उनका इलाज कराएगी। सीवान और छपरा से शराब पीने के नए   read more

जहरीली शराब से हुई 27 लोगों की हत्या, तेजस्वी ने कसा CM पर तंज
  • Post by Admin on Oct 17 2024

पटना : बिहार में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद चारों तरह हाहाकार मचा हुआ है। सीवान जिले में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है तो वही छपरा में 4 लोग की। जहरीली शराब के सेवन से कई लोग अस्पताल में भी भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है।  इस बीच राजद नेता व बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, 'सत्ता संरक्षण में ज़हर   read more

स्कूटियों के बीच सीधी टक्कर, पांच युवक गंभीर रूप से घायल
  • Post by Admin on Oct 17 2024

चतरा : चतरा के जतराहीबाग में बुधवार शाम लगभग 7:30 बजे दो स्कूटियों के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिसमें पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद पेट्रोलिंग कर रही सदर थाना पुलिस ने घायलों को टेम्पो के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में मौजूद डॉ. कुंदन कुमार, डॉ. आशीष कुमार, और डॉ. अज़हर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉ. कुंदन कुमार ने बताय   read more

9वीं से 12वीं तक की मासिक परीक्षा की तिथि हुई तय 
  • Post by Admin on Oct 16 2024

लखीसराय : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा नवमी, दशमी एवं 11वीं, 12वीं की अक्टूबर माह का  मासिक परीक्षा की तिथि तय कर दी गई है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम द्वारा  संबंधित डीपीओ एवं प्रधान शिक्षकों को परीक्षा आयोजन की तैयारी को लेकर निर्देशित किया गया है। नवमी एवं दसवीं की मासिक परीक्षा 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक दोनों पाली में आयोजित किया जाएगा।   read more

सुभाष पासवान बने राजद एससी,एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष 
  • Post by Admin on Oct 16 2024

लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड के गंगासराय गांव निवासी रामावतार पासवान के पुत्र सुभाष पासवान को राष्ट्रीय जनता दल ने एससी एवं एसटी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। राजद एससी,एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु ने बुधवार को पटना स्थित अपने कार्यालय में समारोहपूर्वक सुभाष को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देते हुए फूल माला से स्वागत के साथ संविधान निर्   read more

लोजपा पार्टी की बैठक में हुए रैली की तैयारी पर चर्चा
  • Post by Admin on Oct 16 2024

लखीसराय : शहर के नया बाजार पंजाबी मोहल्ला में लोजपा रामविलास समर्थकों की एक बैठक पार्टी के प्रदेश महासचिव जॉन मिल्टन पासवान की अध्यक्षता में उनके आवास पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार पर चर्चा, पार्टी में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के साथ-साथ 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित रैली में सहभागिता देने को लेकर चर्चा हुई।  जॉन मिल्टन ने   read more

अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद, एक तस्कर सहित 10 शराबी गिरफ्तार 
  • Post by Admin on Oct 16 2024

लखीसराय : जिला उत्पाद पुलिस ने मंगलवार शाम से बुधवार तक में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामारी एवं चेकिंग अभियान में झिंझरिया पुल से एक शराब तस्कर के अलावा विभिन्न जगहों से 10 शराबी को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो दूसरी बार पकड़े गए हैं। जबकि ज्वास हॉल्ट के निकट से 66.600 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब भी लावारिस अवस्था में बरामद किया है।  उत्पाद विभाग के दारोगा गुड्डू कुमार ने   read more

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस द्वारा सड़क पर प्रदर्शन
  • Post by Admin on Oct 16 2024

लखीसराय : शहर के चितरंजन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से विद्युत विभाग के ऑफिस तक कांग्रेसियों द्वारा स्मार्ट मीटर के खिलाफ पैदल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।  इसके उपरांत राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश की अध्यक्षता में विद्युत कार्यालय पर धरना दिया गया।  मौके पर उपस्थित जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी कैस   read more

18 अक्टूबर को लाली पहाड़ी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर तैयारी
  • Post by Admin on Oct 16 2024

लखीसराय : 18 अक्टूबर को कला दिवस के पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन लाली पहाड़ी पर आयोजित करने का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है।  इसके लिए नगर परिषद के सफाई कर्मियों के द्वारा लाली पहाड़ी आयोजन स्थल के आसपास साफ-सफाई एवं जगह को व्यवस्थित करने का कार्य किया जा रहा है।  इसी क्रम में बुधवार की सुबह जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने लाली पहाड़ी पर पहुंचक   read more