ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 12,255 चीज़े में से 8,091-8,100 ।
आरडीएस कॉलेज को मिला संस्कृति मंत्रालय का प्रशंसा प्रमाण पत्र
  • Post by Admin on Aug 10 2024

मुजफ्फरपुर: आरडीएस कॉलेज को "हर घर तिरंगा" अभियान को सफलतापूर्वक शुरू करने के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह ने प्रशासनिक भवन के ऊपर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षक और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के महापर्व को विशे   read more

लंगट सिंह कॉलेज में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
  • Post by Admin on Aug 10 2024

मुजफ्फरपुर: लंगट सिंह कॉलेज में राजभवन और विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार 9 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के क्रम में आज ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य हर भारतीय को तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना और नागरिकों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को सुदृढ़ करना है। प्रो.   read more

सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत, जिलाधिकारी ने खुद खाकर दी मिसाल
  • Post by Admin on Aug 10 2024

लखीसराय: जिले में शनिवार से सर्वजन दवा सेवन अभियान (एमडीए/आईडीए) का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी रजनीकांत ने खुद फाइलेरिया की दवा खाकर अभियान की शुरुआत की। यह अभियान आगामी सत्रह दिनों तक जिले के सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने समुदाय से अपील करते हुए कहा, "फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सभी लोग बेहिचक दवा का सेवन करें। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। यदि दवा   read more

नशे के खिलाफ जागरूकता को लेकर छात्र-छात्राओं को दिलाई जाएगी नशा मुक्ति की शपथ
  • Post by Admin on Aug 10 2024

लखीसराय: जिलाधिकारी रजनीकांत के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने घोषणा की है कि आगामी सोमवार, 12 अगस्त को जिले के सभी विद्यालयों में नशा मुक्ति से संबंधित शपथ ग्रहण, पौधारोपण, और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी, ताकि वे नशे के खिलाफ जागरूकता फैला सकें और एक स्वस्थ समाज के निर्म   read more

सर्वोच्च न्यायालय के टिप्पणी को दरकिनार करना केंद्र सरकार की मनमानी
  • Post by Admin on Aug 10 2024

हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने अपने एक फैसले में टिप्पणी की थी कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में भी क्रीमी लेयर को लागू किया जाए। सुप्रीम कोर्ट का मंतव्य काफी सराहनीय है लेकिन केंद्र सरकार ने फिलहाल इसे लागू नही करने का निर्णय लिया है।  सरकार के इस निर्णय के बाद यह संदेह उत्पन्न होता है की क्या सही में सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति के गरीब तबकों को आरक्षण   read more

चानन में राष्ट्रीय लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 10 2024

लखीसराय : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा), नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (बालसा), पटना के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), लखीसराय के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा और सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजू कुमार के मार्गदर्शन में चानन प्रखंड कार्यालय के सभागार में "राष्ट्रीय लोक अदालत" विषय पर विधिक जागरूक   read more

प्रेमचंद रंगशाला में एक भारत श्रेष्ठ भारत सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन
  • Post by Admin on Aug 10 2024

पटना: पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता और बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 9-10 अगस्त, 2024 को प्रेमचंद रंगशाला, पटना में "एक भारत श्रेष्ठ भारत" सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव के अंतर्गत तीन प्रमुख कार्यक्रम - "हर घर तिरंगा", "प्रतिभा चयन प्रदर्शन", और "एक भारत श्रेष्ठ भारत" आयोजित किए गए। त्रिपुरा, मिजोर   read more

एचआईवी/एड्स के प्रति युवाओं को जागरूक करने हेतु चलेगा दो माह का अभियान
  • Post by Admin on Aug 10 2024

लखीसराय: सदर अस्पताल के ऊपरी तल पर स्थित सभागार में शनिवार को एचआईवी/एड्स से संबंधित जिला स्तरीय कार्यकारी समूह की बैठक प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. राकेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलने वाले सघन अभियान की सफलता के लिए विचार-विमर्श करना था, जिसका उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता लाना है। बैठक में सुदूरव   read more

सावन के चौथे सोमवारी पर स्काउट गाइड करेगा मंदिर में सेवा कार्य
  • Post by Admin on Aug 10 2024

लखीसराय : श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, अशोक धाम में सावन माह के पवित्र सोमवारी के अवसर पर भक्तों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए, जिला अनुमंडल पदाधिकारी, लखीसराय ने स्काउट गाइड टीम के साथ एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को सहयोग प्रदान करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान, स्काउट गाइड के कैडेट्स को सरका   read more

9 लीटर महुआ शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार
  • Post by Admin on Aug 10 2024

लखीसराय: जिले में नशा उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए उत्पाद पुलिस द्वारा लगातार धरपकड़ और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की शाम से शनिवार तक हलसी थाना क्षेत्र के जलसार वार्ड 8 में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, एक शराबी को भी गिरफ्तार किया गया   read more