ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,299 चीज़े में से 3,741-3,750 ।
सीएम रेखा गुप्ता ने 100 ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, इंटरस्टेट ई-बस सेवा भी शुरू
  • Post by Admin on Dec 18 2025

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को डीटीसी के बेड़े में 100 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही दिल्ली के धौला कुआं से हरियाणा के धारूहेड़ा तक इंटरस्टेट ई-बस सेवा की शुरुआत भी की गई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है। ड्राइवरों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनà   read more

मुंबई : बांद्रा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी साइबर सेल
  • Post by Admin on Dec 18 2025

मुंबई : मुंबई के बांद्रा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। कोर्ट प्रशासन को गुरुवार को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। धमकी भरे ईमेल के बाद मुंबई पुलिस, बम निरोधक दस्ता समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची। पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम ने कोर्ट परिसर और उसके आसपास के इलाकों की गहन तलाशी की। सुरक्षा क   read more

बार-बार प्यास लगना और मुंह सूखना सामान्य नहीं, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
  • Post by Admin on Dec 18 2025

नई दिल्ली : बदलते मौसम और जीवनशैली की वजह से बार-बार प्यास लगती है और मुंह सूखने लगता है। साधारणतया ये समझा जाता है कि पानी की कमी या बदलते मौसम का असर है, लेकिन आयुर्वेद में इसे शरीर का असंतुलन बताया गया है। कई बार पानी पीने के बावजूद भी मुंह सूखा ही महसूस होता है। ये कारण पानी की कमी नहीं बल्कि लार की कमी का संकेत है। लार की कमी से पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने लगता है और इसे   read more

वर्ल्ड मेडिटेशन डे : 10 लाख लोग एक साथ करेंगे ध्यान
  • Post by Admin on Dec 18 2025

वॉशिंगटन : मानसिक स्वास्थ्य और वैश्विक शांति को बढ़ावा देने की दिशा में भारतीय मूल का हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट एक ऐतिहासिक पहल करने जा रहा है। वर्ल्ड मेडिटेशन डे के अवसर पर 21 दिसंबर को संस्थान एक साथ करीब 10 लाख लोगों को जोड़कर सामूहिक ध्यान सत्र आयोजित करेगा। इस भव्य आयोजन के जरिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी की जा रही है। हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट द्वारा आठ  read more

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें मार्केट में आज की कीमत
  • Post by Admin on Dec 18 2025

मुंबई : घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। यह गिरावट हाल में आई रैली के बाद आई है, जिसमें इन कीमती धातुओं की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाइयों तक पहुंच गई थीं। निवेशकों ने अब प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी, जिससे इनकी कीमतों में गिरावट देखने को मिली। गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर अमेरिकी डॉलर की हल्की बढ़ोतरी और अमेरिका के महंगाई डाटा के पहले क   read more

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम सुतार का निधन, कला जगत में अपूरणीय क्षति
  • Post by Admin on Dec 18 2025

मुंबई : दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले मशहूर मूर्तिकार राम सुतार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार देर रात निधन हो गया। मूर्तिकार के निधन के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किए जाने का अनुरोध किया। महाराष्ट्र के म   read more

बिहार भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन : प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे संजय सरावगी
  • Post by Admin on Dec 18 2025

पटना : बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष संजय सरावगी गुरुवार को राजधानी पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष पद का कामकाज संभालेंगे। वर्तमान अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सरावगी को जिम्मेदारियां सौंपेंगे। इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, सरावगी दोपहर साढ़े 12 बजे पार   read more

गोपालगंज : ऐतिहासिक थावे मंदिर में चोरी, आभूषण लेकर फरार हुए चोर
  • Post by Admin on Dec 18 2025

गोपालगंज : बिहार सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था की दुरुस्त स्थिति के लाख दावे कर ले, लेकिन अपराधी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। गोपालगंज स्थित प्रसिद्ध थावे मंदिर में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर माता के कई आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। इस बीच, पुलिस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी घटनास्थल पहुंचकर à   read more

एसडीएम की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक : पेयजल, अतिक्रमण और कृषि योजनाओं पर सख्त निर्देश
  • Post by Admin on Dec 17 2025

लखीसराय : हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी लखीसराय श्री प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र से जुड़े विकासात्मक, प्रशासनिक एवं जनहित से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक से पूर्व पूर्व प्रखंड वà   read more

सिंहावलोकन 2025 : राजनीतिक उथल-पुथल का साल, वक्फ से लेकर वंदे मातरम तक उठे सवाल
  • Post by Admin on Dec 17 2025

नई दिल्ली : साल 2025 अपने समापन के नजदीक है। देश के राजनीतिक परिदृश्य से यह साल काफी अहम रहा। पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों के बीच विवाद देखा गया। कई बड़े विवादों ने सत्ता, विपक्ष और जनता के बीच तनाव बढ़ाया। इनमें अंतरराष्ट्रीय तनाव से लेकर घरेलू चुनावी मुद्दे, कानूनी सुधार और सामाजिक मामले शामिल रहे। हम ऐसे ही कई मुद्दों को जानने की कोशिश करते हैं।  भारतीय राजनीति में ठ  read more