ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Dec 19 2025
नई दिल्ली : भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन पेटेंट, डिज़ाइन और ट्रेडमार्क नियंत्रक की 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट में जियो प्लेटफॉर्म्स को देश का सबसे बड़ा वैश्विक पेटेंट दायरकर्ता बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स ने एक वर्ष में 1,037 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट दायर किए हैं। यह संख्या दूसरे से लेकर दसवें स्थान तक मौजूद सभी भारतीय कंपनियों और संस read more
- Post by Admin on Dec 19 2025
ढाका : कट्टरपंथी ग्रुप इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़क गई। इस दौरान कई मीडिया संस्थानों में आगजनी की खबर है। छह दिनों तक जिंदगी के लिए लड़ने के बाद हादी ने सिंगापुर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट बीएसएस की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार रात राष्ट्र को संबोधित करते हुए अंतरिम सरकार के मुख्य ठread more
- Post by Admin on Dec 19 2025
नई दिल्ली : डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, कैलाश हिल्स में वार्षिक उत्सव समारोह पूरे उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक वैभव के साथ आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. देविंदर सिंह राणा, प्रख्यात नेफ्रोलॉजिस्ट, रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन श्री अजय सहगल, मैनेजर सुश्री अनीता वाधेरा, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का read more
- Post by Admin on Dec 19 2025
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे डब्ल्यूएचओ ग्लोबल समिट के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा यह तीन दिवसीय कार्यक्रम एक वैश्विक, विज्ञान-आधारित और जन-केंद्रित पारंपरिक चिकित्सा एजेंडा को आकार देने में भारत के बढ़ते नेतृत्व और अग्रणी पहलों को रेखांकित करता है। पीएम ने गुरुवार को कहा, "प read more
- Post by Admin on Dec 19 2025
नई दिल्ली : हर साल 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारतीय गणराज्य के मानचित्र पर गोवा, दमन और दीव को पुर्तगाली शासन से मुक्त कर भारत में शामिल किया गया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके दृढ़ संकल्प और बलिदान ने इस क्षेत्र को पुर्तगाली शासन से आजादी दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने à read more
- Post by Admin on Dec 19 2025
पटना : इतने विशाल देश में हर किसी को नौकरी देना असंभव सा है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकारें आज कई योजनाओं के जरिए लोगों खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी हैं। इसी क्रम में बिहार में ‘जीविका दीदी’ न सिर्फ आत्मनिर्भर हो रही हैं, बल्कि अपने-अपने इलाकों में सीएम (कम्युनिटी मोटीवेटर) बनकर सैकड़ों महिलाओं को रोजगार की राह भी दिखा रही हैं। भागलपुर जिले के पीरपैंती, सबौर ठread more
- Post by Admin on Dec 19 2025
पटना : कड़ाके की ठंड और बढ़ते शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, प्री-स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्धारित समय से पहले और बाद की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। डीएम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुबह 9 बजे से पहले और शाम 4:30 बठread more
- Post by Admin on Dec 19 2025
सारण : बिहार के छपरा में कथित तौर पर एक डॉक्टर के अपहरण की कोशिश के मामले में पुलिस ने जिले के रेवेलगंज इलाके में मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रंजन यादव और सोनू राय के रूप में हुई। गुरुवार देर रात पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें तुरंत छपरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनक read more
- Post by Admin on Dec 18 2025
नई दिल्ली : ओमान ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओमान' से सम्मानित किया। राजधानी मस्कट में सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओमान' से नवाजा। इस पर प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने ओमान की सरकार और लोगों का आभार व्à read more
- Post by Admin on Dec 18 2025
नई दिल्ली : पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंद्राबी का दावा है कि 7 दिसंबर से चेनाब के जल स्तर में अचानक वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत द्वारा एकतरफा पानी छोड़े जाने का संकेत है। जलस्तर में वृद्धि और जल प्रवाह में आए अचानक बदलाव को लेकर बौखलाए पड़ोसी मुल्क ने भारत को खत लिखा है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मदद की गुहार लगाई है। पाकिस्तान के विभिन्न मीडिया हà read more