ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 14,156 चीज़े में से 13,531-13,540 ।
शुरुआती कारोबार में ऊपरी स्तर से फिसला शेयर बाजार
  • Post by Admin on Jan 24 2023

नई दिल्ली : पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बनता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत शेयर बाजार ने मजबूती के साथ की थी। शुरुआती आधे घंटे तक बाजार में लिवाली का जोर भी बना रहा। लेकिन उसके बाद बिकवाली का दबाव बढ़ जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक ऊपरी स्तर से नीचे फिसल गए। हालांकि अभी भी दोनों सूचकांक हरे नि   read more

सरला श्रीवास संस्थान द्वारा मनाया गया नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती समारोह
  • Post by Admin on Jan 23 2023

मुजफ्फरपुर : सोमवार को मालीघाट स्थित सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान द्वारा संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार की अध्यक्षता में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती समारोह मनाया गया। अध्यक्षीय संबोधन में लोक कलाकार सुनील कुमार ने कहा कि भारत की आजादी के आंदोलन के क्रांतिकारी व महान देशभक्त व गैरसमझौतावादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस थे। लोक गायि   read more

नवादा : छापेमारी करने गई पुलिस पर पथराव, जमादार सहित दो घायल
  • Post by Admin on Jan 23 2023

नवादा : नवादा जिले के गोविंदपुर थाने के सरकंडा गांव में रविवार की देर रात्रि अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिससे रामसेवक मिश्रा नामक जमादार सहित दो घायल हो गए। हमलावरों ने शराब के साथ गिरफ्तार शकिंदर राम को भी छुड़ा लिया। सोमवार को पुलिस ने गांव पर धावा बोल कर दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटनास्   read more

कुशवाहा जी किन बड़े नेताओं की बात कर रहे हैं ये तो वही बता सकते हैं : नीतीश कुमार
  • Post by Admin on Jan 23 2023

पटना : जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा की ओर से रविवार को दिये गये बयान कि "जदयू के मुझ से भी बड़े नेता भाजपा के संपर्क में हैं" पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह क्या बोलना चाहते थे, यह बात मुझसे ज्यादा वह ही बेहतर तरीके से बता सकते हैं। आखिर किन बड़े नेताओं की वह बात कर रहे हैं, यह उपेन्द्र कुशवाहा ही बेहतर तरीके से बता सकते हैं। मुख्य   read more

उपजाऊ जमीन में हो रही मिट्टी कटाई से किसान आक्रोशित
  • Post by Admin on Jan 23 2023

बेगूसराय : चकिया सहायक थाना क्षेत्र में मल्हीपुर मौजे में किसानों की जमीन से छाई के बदले अवैध मिट्टी कटाई से किसान आक्रोशित हैं। सोमवार को आयोजित किसान संघर्ष समिति मल्हीपुर की बैठक में किसानों ने रात के अंधेरे में होने वाले इस अवैध कटाई पर अविलंब रोक लगाने की मांग किया है। किसानों का कहना है कि पुलिस के गठजोड़ से पूंज लॉयड कंपनी एनटीपीसी से ऐश डेक से छाई उठाने का आदेश   read more

जर्मनी के राजदूत ने मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट
  • Post by Admin on Jan 23 2023

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को उनके सरकारी आवास पर भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भारत और जर्मनी के बीच मजबूत आर्थिक संबंधों की चर्चा करते हुए उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को लेकर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश में जर्मन राजदूत का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 से अधिक वर्षों के व्यापारिक इतिहा   read more

तवांग झड़प के 43 दिन बाद एलएसी पहुंचे सेनाध्यक्ष, भारतीय चौकियों का किया निरीक्षण
  • Post by Admin on Jan 23 2023

नई दिल्ली : सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीन के सैनिकों से झड़प के 43 दिन बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पहुंचे। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में एलएसी के साथ इकाइयों और संरचनाओं का दौरा किया। इस दौरान और उन्हें परिचालन तैयारियों और सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। थल सेना प्रमुख ने पैनी चौकसी बनाए रखने के लिए सैनिकों को सराहा और   read more

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर हाई अलर्ट पर हैं बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर
  • Post by Admin on Jan 23 2023

जैसलमेर : गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्र विरोधी तत्वों के किसी भी नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए बाड़मेर से लगती सीमा पर बार्डर सिक्युरिटी फोर्स (बीएसएफ) गुजरात फ्रंटियर हाई अलर्ट पर हैं। साथ ही सीमा पर ‘ऑप्स अलर्ट‘ अभ्यास भी किया जा रहा है। दरअसल, बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर की ओर से गणतंत्र दिवस के मद्देनजर 21 जनवरी से 28 जनवरी तक सात दिवसीय ‘ऑप्स अलर्ट अभ्यास‘ भार   read more

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही की अनुमति, मुगल रोड बंद
  • Post by Admin on Jan 23 2023

जम्मू : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर सोमवार सुबह से छोटे वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी गई है। भारी वाहनों को हल्के वाहनों के गुजरने के बाद रवाना किया जाएगा। सभी छोटे और बड़े वाहनों के निकलने के बाद ही सुरक्षाबलों के वाहनों को जाने की इजाजत दी जाएगी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को दोनों ओर से हल्के यात्री व निजी वाहनों के गुजरने के बाद भ   read more

राजौरी : दो आईईडी बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
  • Post by Admin on Jan 23 2023

राजौरी : राजौरी जिले के दस्सल और उसके साथ लगते इलाके से सुरक्षा बलों ने दो आईईडी बरामद की हैं, जिन्हें बाद में बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित ढंग से निष्क्रिय कर दिया। समय रहते आईईडी को निष्क्रिय करके आतंकियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया गया। पुलिस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि रविवार देर शाम पुलिस, एसओजी राजौरी, सेना की 225 फील्ड रेजिमेंट और सीआरपीएफ की 72 बटालियन ने दस   read more