ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Sep 28 2024
लखीसराय : दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत किउल आरपीएफ पोस्ट क्षेत्र में 21 अगस्त को हुए धरना प्रदर्शन के दौरान ट्रेन रोकने के मामले में नौ अभियुक्तों ने शनिवार को आत्म समर्पण किया। ये सभी अभियुक्त वारसलीगंज स्टेशन पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान शामिल थे। अभियुक्तों को किऊल आरपीएफ द्वारा रेलवे न्यायालय लखीसराय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने सभी के खिलाफ दर्ज कांड संख्à read more
- Post by Admin on Sep 28 2024
मोतिहारी : जिले के केसरिया प्रखंड में बाल विकास परियोजना में कार्यरत महिला पर्यवेक्षिका किरण कुमारी का निधन हो गया है.शुक्रवार की देर रात अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने किरण कुमारी को चकिया के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. निधन के बाद किरण कुमारी का शव चकिया के फुलवरिया स्थित उनके गांव में लाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया read more
- Post by Admin on Sep 28 2024
लखीसराय : आज के आधुनिक युग में, दैनिक जीवन के कार्यों के लिए बिजली की आवश्यकता अनिवार्य हो गई है। खासकर, हर घर में नल जल योजना और निजी नलकूप व्यवस्थाओं पर निर्भरता के कारण, लोग पेयजल की समस्या से भी जूझ रहे हैं। जिला मुख्यालय में शुक्रवार और शनिवार को लगातार दो दिन दोपहर के समय बिजली पूरी तरह से बाधित रही। इस दौरान, जिले के लोग अंधेरे में रहे और बिजली विभाग से कोई संतोषजनक read more
- Post by Admin on Sep 28 2024
लखीसराय : हलसी प्रखंड के पत्रालय पंचायत स्थित राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, हलसी में एक पांच दिवसीय प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ, जिसमें दीक्षा संस्कार के साथ प्रथम और द्वितीय सोपान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस शिविर का उद्घाटन जिला संगठन आयुक्त मृत्युंजय कुमार के निर्देशानुसार किया गया, जिसकी अध्यक्षता शिविर प्रधान अमृता सिंह ने की। प्रशिक्षण शिवà read more
- Post by Admin on Sep 28 2024
लखीसराय : शनिवार को जिला समाहरणालय परिसर में स्थित जिला नियोजन कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण नियोजन सह मार्गदर्शन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का संचालन जिला नियोजन कार्यालय के तत्वाधान में जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय की देखरेख में हुआ। कैंप में कुल 60 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 37 अभ्यर्थियों का सफलतापूर्वक चयन किया गया। श्रीमती राय ने इस संदर्भ मॠread more
- Post by Admin on Sep 28 2024
लखीसराय : जिला समाहरणालय परिसर के अनुमंडल कार्यालय के सभागार में इन दिनों पैक्स सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद आई पक्षपात की शिकायतों पर सुनवाई की जा रही है। 30 सितंबर को कट ऑफ डेट के नजदीक आने के कारण शिकायतकर्ताओं की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है। शनिवार को इस भीड़ का असर स्पष्ट रूप से देखा गया। भीड़ नियंत्रण के लिए महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई थॠread more
- Post by Admin on Sep 28 2024
लखीसराय : जिला समाहरणालय परिसर में शनिवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में पैक्स चुनाव से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में 30 सितंबर को सदस्यता का कट ऑफ डेट नजदीक आने के कारण संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि रविवार को भी कार्यालय खोलकर शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। इसके साथ ही कोऑपरेटिव बैंक को सदस्यता शुल्क जमा करनà read more
- Post by Admin on Sep 28 2024
लखीसराय : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती का आयोजन +2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे, जिसमें प्रमुख रूप से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी परिणिता मैडम की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों ने भगत सिंह के व्यक्तित्व और उनके क्रांतिकारी योगदान पर गहन चà read more
- Post by Admin on Sep 28 2024
पटना : नेपाल में भारी बारिश के कारण बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है, खासकर उत्तर बिहार में। कोसी, गंडक, कमला बलान और गंगा जैसी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। नेपाल से नदियों में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है, और जल संसाधन विभाग ने सभी इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द कठread more
- Post by Admin on Sep 28 2024
लखीसराय : झारखंड के सिमडेगा स्थित अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में 28 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होने वाली 34वीं सब-जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए बिहार की टीम रवाना हो चुकी है। इस संबंध में जानकारी बिहार खो-खो एसोसिएशन के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में लखीसराय जिले से सूरजगढ़ा के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जो बिहार की टीम का हिस्सà read more