ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,551 चीज़े में से 11,441-11,450 ।
महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार, 2 बाइक और 3 लीटर महुआ शराब जब्त
  • Post by Admin on Oct 09 2024

लखीसराय : जिला उत्पाद पुलिस ने मंगलवार शाम से बुधवार तक विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर एक महिला समेत 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 बाइक और 3 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है। इसके अलावा, 6 शराबियों को भी पकड़ा गया है। उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने जानकारी दी कि जिले के हलसी थाना क्षेत्र के हलसी वार्ड 6 से महेंद्र चौधरी की पत्नी अनीता देवी को 1 लीटर अवॠ  read more

माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया डांडिया उत्सव
  • Post by Admin on Oct 09 2024

लखीसराय : जिले के दामोदरपुर स्थित माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में बुधवार को धूमधाम से डांडिया उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्राओं ने शानदार डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से समारोह में रंग भर दिया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक पोशाक पहनकर इस आयोजन में भाग लिया, और उनके रंग-बिरंगे परà   read more

स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ एवं प्राइड ऑफ MLZS सम्मान पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे
  • Post by Admin on Oct 09 2024

लखीसराय : जिले के दामोदरपुर स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ और प्राइड ऑफ माउंट लिटेरा जी स्कूल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधन ने बताया कि स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ में वे बच्चे चुने गए, जिन्होंने न्यूनतम 75% अंक प्राप्त कर अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है।  इस सम्मान के अंतर्गत वरà   read more

जिले के 248 लाभुकों के बीच अंत्योदय कार्ड का वितरण
  • Post by Admin on Oct 09 2024

लखीसराय : जिला समाहरणालय परिसर में स्थित मंत्रणा कक्ष में बुधवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने जिले के 248 चयनित लाभुकों के बीच अंत्योदय कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर डीएम ने बताया कि जिले में कुल 1482 लाभुकों के बीच अंत्योदय कार्ड का वितरण किया जाना है। पर्व दुर्गा सप्तमी के कारण कम जरूरतमंद लोग उपस्थित हो पाए हैं, लेकिन लक्ष्यों के अनुरूप शेष लाभुकों को धनतेरस के पूर्व का   read more

टीबी मरीजों की पोषण राशि हुई दोगुनी, अब हर माह मिलेंगे 1000 रुपए
  • Post by Admin on Oct 09 2024

लखीसराय : टीबी मरीजों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी राहत की घोषणा की है। अब निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को मिलने वाली पोषण राशि को दोगुना कर दिया गया है। पहले जहां मरीजों को 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे, वहीं अब यह राशि बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अपर सचिव एवं मिशन निदेशक आराधना पटनायक द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अप्रैल 2018 से नेशनल टीबी एलिà   read more

बिहार पंचायती राज विभाग में 15,000 पदों पर भर्ती, विधानसभा चुनाव से पहले नियुक्ति प्रक्रिया होगी 
  • Post by Admin on Oct 09 2024

पटना : बिहार में सरकारी नौकरी की  तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। पंचायती राज विभाग में 15,000 पदों पर नियुक्ति होने जा रही है। पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बुधवार को पटना स्थित सूचना भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि विभाग में इन रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूरी कर दी जाएगी। यानि कि अगले एक ठ  read more

बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को मार दिया थप्‍पड़, वीडियो हुआ वायरल 
  • Post by Admin on Oct 09 2024

लखीमपुर : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार को एक घटना सामने आई, जब अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की प्रबंध समिति के चुनाव के नामांकन के दौरान भाजपा के विधायक योगेश वर्मा और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह के बीच हाथापाई हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में विधायक को साफ़ साफ़ थप्पड़ मारे जाते देखा जा सकता है। दरअसल इस पूरे विवाद की शुरुआत त   read more

जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों ने गश्त करने गए  सेना के जवान को  किया अगवा , शव बरामद 
  • Post by Admin on Oct 09 2024

श्रीनगर : जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों की बढ़ती गतिविधियों के बीच, अनंतनाग जिले से प्रादेशिक सेना (TA) के एक जवान का अपहरण और हत्या की घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मंगलवार को आतंकवादियों ने अनंतनाग के जंगलों से TA के दो जवानों का अपहरण कर लिया था। इनमें से एक जवान आतंकवादियों के चंगुल से बच निकलने में सफल रहा। लेकिन दूसरे जवान का शव बुधवार को बरामद हुआ। शव   read more

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत का जश्न
  • Post by Admin on Oct 09 2024

लखीसराय : लखीसराय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत पर जोरदार जश्न मनाया गया।  कार्यकर्ताओं ने शहर के छोटी दुर्गा स्थान के समीप एकत्र होकर मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को गुलाल लगाया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और पटाखे भी फोड़े। इस मौके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने इसे प्रधानमंत्री   read more

एक पेड़ बेटी के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण, महिलाओं की भी हिस्सेदारी 
  • Post by Admin on Oct 09 2024

लखीसराय : शहर की हृदय स्थली के रूप में चिन्हित नया बाजार का केआरके उच्च विद्यालय के  मैदान मे बुधवार की सुबह जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की देखरेख मे एक पेड़ बेटी के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण का कार्य किया गया।  खेल संस्कृति को बढ़ावा देने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा इन दिनों अभियान छेड़ा गया है। इसके तहत शहर के दो प्रसिद्ध खेल मैदान केआरके उच्च विद्यालय का  मैदान ए   read more