जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों ने गश्त करने गए  सेना के जवान को  किया अगवा , शव बरामद 

  • Post By Admin on Oct 09 2024
जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों ने गश्त करने गए  सेना के जवान को  किया अगवा , शव बरामद 

श्रीनगर : जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों की बढ़ती गतिविधियों के बीच, अनंतनाग जिले से प्रादेशिक सेना (TA) के एक जवान का अपहरण और हत्या की घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मंगलवार को आतंकवादियों ने अनंतनाग के जंगलों से TA के दो जवानों का अपहरण कर लिया था। इनमें से एक जवान आतंकवादियों के चंगुल से बच निकलने में सफल रहा। लेकिन दूसरे जवान का शव बुधवार को बरामद हुआ। शव पर गोली के निशान पाए गए हैं। 

अपहरण के बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत ही इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया था, लेकिन जवान का शव मिलने तक अभियान जारी रहा। सूत्रों के अनुसार, मृत जवान की पहचान 26 वर्षीय सैनिक के रूप में की गई है, जो दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के रहने वाले थे। सुरक्षा एजेंसियों ने घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और आतंकवादियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।

जम्मू और कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, जंगल के इलाकों में आतंकवादियों की गतिविधियों के इनपुट्स थे। उन्होंने कहा, सेना ने दो TA जवानों को जंगल की लोकेशन का पता करने के लिए भेजा था। वहां आतंकवादियों ने उन्हें अगवा कर लिया।

हालांकि, घटना को लेकर सेना के द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।