ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 12,167 चीज़े में से 10,941-10,950 ।
पूर्व मंगेतर ने बनाई लड़की की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, लड़की ने लगाई फांसी
  • Post by Admin on Mar 04 2023

जोधपुर : शहर के रातानाडा सब्जी मंडी में रहने वाली एक किशोरी ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। लडक़ी के दादा ने उसके पूर्व मंगेतर पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। किशोरी की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसके ममेरे भाई को गलत मैसेज भेजे गए। जिस पर वह आहत हो गई और फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शनिवार को कार्य   read more

होली एवं शब-ए-बारात को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर है विशेष नजर
  • Post by Admin on Mar 04 2023

बेगूसराय : होली एवं शब-ए-बारात शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। हिंदू एवं मुस्लिम धर्मावलंबियों का पर्व एक साथ होने के कारण प्रशासन सभी पहलुओं पर विशेष नजर रख रही है। जिले भर में 350 जगहों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी योगेन्द्र कुमार द्वारा इस संबंध में व   read more

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार की छात्रा ने मारी बाजी
  • Post by Admin on Mar 04 2023

मोतिहारी : जिले के रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित एस.ए.वी. स्कूल की छात्रा कोमल ने भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड 2022-23 में सफलता प्राप्त कर न केवल रक्सौल बल्कि पूरे जिले का नाम रौशन किया है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार स्कूली बच्चों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्कूली बच्चों में छिपी प्रतिभा को बाहर लाने के साथ बच्   read more

महाकाल की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का
  • Post by Admin on Mar 04 2023

विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इतना ही नहीं, दोनों को कई मंदिरों में दर्शन करते देखा गया है। अब भी विराट और अनुष्का महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव की भक्ति में लीन विराट और अनुष्का की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। विराट और अनुष्का आज सुबह 4 बजे मंदिर में आर   read more

अमेरिका ने पाकिस्तान की 37 कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट
  • Post by Admin on Mar 04 2023

इस्लामाबाद : अमेरिका ने पाकिस्तान की 37 कंपनियों को काली सूची में डाल दिया है। अमेरिका ने यह अहम कदम इस्लामाबाद की मिसाइल और परमाणु गतिविधियों में कथित संलिप्तता सामने आने के बाद उठाया है। पाकिस्तान की इन सभी कंपनियों के नामों को अमेरिका द्वारा ब्लैक लिस्ट में डाली गई 14 संस्थाओं की सूची में शामिल किया गया है। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन में प्रकाशित रिपोर्ट के मुता   read more

ऑस्ट्रेलिया : खालिस्तान समर्थकों ने हिंदू मंदिर में की तोड़फोड़
  • Post by Admin on Mar 04 2023

ब्रिस्बेन : खालिस्तान समर्थकों ने शनिवार को यहां के मशहूर श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की है। यह जानकारी मंदिर के अध्यक्ष सतिंदर शुक्ला ने दी। उन्होंने कहा कि सुबह श्रद्धालु मंदिर में पूजा-पाठ के लिए पहुंचे, इस दौरान उन्होंने देखा कि मंदिर की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। हिंदू ह्यूमन राइट्स की निदेशक सारा गेट्स का कहना है कि सिख फॉर जस्टिस की तर्ज प   read more

बांग्लादेश : अहमदिया समुदाय पर हमला, दो की मौत, सैकड़ों घायल
  • Post by Admin on Mar 04 2023

ढाका : उत्तरी बांग्लादेश के पंचागढ़ जिले में अहमदिया समुदाय के तीन दिवसीय 'जलसा सालाना' का स्थानीय इस्लामी संगठनों ने कड़ा विरोध किया है। 24 घंटे से हो रहे इस विरोध के दौरान अहमदिया समुदाय पर हुए हमले में कम से कम दो लोगों की मौत गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हमलावरों ने बड़े पैमाने पर इस समुदाय के घरों में आगजनी और दुकानों में तोड़फोड़ की। घायलों में नौ पुलिसकर्मी   read more

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को दस साल कैद की सजा
  • Post by Admin on Mar 04 2023

मिंस्क (बेलारूस) : बेलारूस की एक अदालत ने शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अलेस बेलियात्स्की को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। अलेस बेलारूस में मानवाधिकार के सबसे बड़े समर्थक माने जाते हैं। वे वर्ष 2022 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। अलेस और उनके वियासना मानवाधिकार केंद्र से जुड़े तीन पदाधिकारियों को सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने और तस्करी में मदद   read more

कांग्रेस नेता व अधिवक्ता कौस्तव बागची गिरफ्तार
  • Post by Admin on Mar 04 2023

बैरकपुर : कलकत्ता हाई कोर्ट के अधिवक्ता और कांग्रेस नेता कौस्तव बागची को करीब पांच घंटे की पूछताछ और तलाशी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर टिप्पणी की थी जिसे लेकर शुक्रवार को बड़तला थाना की पुलिस उनके घर गई थी। पुलिस की एक टीम फिर से शनिवार सुबह करीब तीन बजे उनके घर पहुंची। उन्हें सुबह करीब आठ बजे गिरफ्तार किया गया और बड़त   read more

तमिलनाडु में उत्तर भारत के श्रमिकों को कोई खतरा नहीं : गणेशन
  • Post by Admin on Mar 04 2023

चेन्नई : तमिलनाडु के श्रम कल्याण एवं कौशल विकास मंत्री सीवी गणेशन ने शनिवार को कहा कि राज्य में रह रहे बाहर के श्रमिकों को कोई खतरा नहीं। उन्होंने सोशल मीडिया में श्रमिकों पर हमले के संबंध में वायरल हो रही घटनाओं को खारिज किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि तमिलनाडु में उत्तर भारत के किसी भी श्रमिक के लिए खतरे की कोई बात नहीं है। वे तमिलनाडु के विकास में बहुत अच्छा यो   read more