ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 12,177 चीज़े में से 10,881-10,890 ।
बिहार के डिप्टी सीएम फंसे मुश्किलों में, CBI ने भेजा समन
  • Post by Admin on Mar 11 2023

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है. नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में सीबीआई ने तेजस्वी यादव को समन भेजा है. ईडी ने एक दिन पहले तेजस्वी यादव के दिल्ली आवास पर छापेमारी की थी. जहां से ईडी को 70 लाख कैश, 1900 डॉलर और दो किलो सोना मिला. बरामद सोने में डेढ़ किलो जेवर और 540 ग्राम सोने का सिक्का है. जिसके बाद तेजस्वी यादव को सीबीआई ने समन जारी किया है.  आपको   read more

झारखण्ड में तेजी से बढ़ रहा H3N2 इन्फ्लुएंजा का खतरा
  • Post by Admin on Mar 11 2023

रांची: देश के कई राज्यों में लोग तेजी से H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के चपेट में आ रहे है. H3N2 इन्फ्लुएंजा के लक्षण कोरोना वायरस से मिलते जुलते है. अब झारखण्ड में भी H3N2 इन्फ्लुएंजा फैलने की आशंका है. इसके लक्षण को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए. इस वायरस से जान जाने का खतरा भी है.  H3N2 इन्फ्लुएंजा को लेकर रिम्स के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. संजय ने बताया कि इन बीमारी में सांस फूलना, लम्बी खांसी, शरीर मे   read more

अभिनेता सतीश कौशिक की मौत केस में आया नया मोड़, जानिए
  • Post by Admin on Mar 11 2023

मुंबई:  बॉलीवुड एक्टर,डायरेक्टर और राइटर सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च 2023 को हो गया. सतीश होली सेलिब्रेशन के लिए दिल्ली आए थे. यहीं उनकी मौत हो गयी थी. सतीश कौशिक की मौत को लेकर शुरूआती जांच में कहा गया कि सतीश कौशिक की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है. हालांकि अभी तक उनकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आयी है. उनका पोस्टमार्टम दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में हुआ था. लेकिन इस केस में एक नय   read more

गढ़ाकोटा में आज 2100 कन्याओं को विवाह, बुंदेली व्यंजन से होगा अतिथियों का स्वागत
  • Post by Admin on Mar 11 2023

सागर: जिले के गढ़ाकोटा में आज (शनिवार ) मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के अंतर्गत 2100 कन्याएं शादी के बंधन बंधकर दांपत्य जीवन में प्रवेश करेंगी। समारोह में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा बुंदेली व्यंजनों से वर-वधु एवं घराती, बारातियों एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। साथ में उनको रंगीन टीवी के साथ-साथ सिलाई मशीन सहित 51 स्टील के बर्तन भी प्रदान किए जाएंगे।   read more

ईडी ने तृणमूल नेता शांतनु बनर्जी को किया गिरफ्तार
  • Post by Admin on Mar 11 2023

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक और युवा नेता शांतनु बनर्जी को शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 11:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। शांतनु शुक्रवार सुबह 11:40 बजे साल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित केंद्रीय एजेंसी के दफ्तर पहुंचे। वहां दिनभर हुई पूछताछ के बाद देररात उन्हें   read more

गायकों ने परम्पराग गीतों में खेली होली, उड़ा अबीर-गुलाल
  • Post by Admin on Mar 11 2023

लखनऊ: राष्ट्रीय कथक संस्थान की ओर से शुक्रवार को कार्यक्रम ’संगीत संगम‘ का आयोजन किया गया। संस्थान में संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवांकुरों और पारंगत छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ ’ताल वृन्द‘ के अन्तर्गत कलाकार आनन्द दीक्षित के निर्देशन में संस्थान की युवा पीढ़ी ने समूह तबला वादन प्रस्तुत किया। समूह वादन का आरम्भ भ   read more

हिन्दू-मुस्लिम भाई-चारे को उजागर करता है उमराव जान : एमएच कैसर
  • Post by Admin on Mar 11 2023

लखनऊ:.ये मेरा कोठा है, यहां सिर्फ मोहब्बत मिलती है‘ ये कोई तुम लोगों की जगह या बाजार नहीं, जहां तुम लोग आपस में लड़ रहे हो। यह डायलाॅग है नाटक उमराव जान का, जिसका उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग व नवाबीने अवध की ओर से शुक्रवार को संत गाडगे ऑडिटोरियम में मंचन किया गया। इसका लेखन एसएन लाल और निर्देशन वामिक खान ने किया। शुक्रवार को मुख्य अतिथि नवाब एमएच कैसर ने दीप प्रज्ज   read more

बर्ड फ्लू को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, केंद्रीय टीम ने किया दौरा
  • Post by Admin on Mar 11 2023

रांची: बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद रांची जिला प्रशासन, रांची नगर निगम और जिला पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। प्रशासन संयुक्त रूप से रांची के जेल चौक से एक किलोमीटर के रेडियस में पिछले तीन दिनों से अभियान चला रहा है। शुक्रवार को फिरायालाल चौक और ओल्ड जेल रोड चौक के बीच में अंडे विक्रेताओं के यहां रखे 4882 अंडे को नष्ट कर दिया गया। जिला पशुपालन अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया   read more

चीन के खिलाफ़ शिमला में तिब्बती समुदाय का प्रदर्शन
  • Post by Admin on Mar 11 2023

शिमला: तिब्बतियों के राष्ट्र विद्रोह की 64वीं वर्षगांठ की याद में आज क्षेत्रीय तिब्बतियन युवा कांग्रेस ने शिमला में चीन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ शेर ए पंजाब से डीसी कार्यालय तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान तिब्बती समुदाय के लोगों ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तिब्बत की आज़ादी की मांग की। इस मौके पर क्षेत्रीय तिब्बतीन युवा कांग्रेस का सदस्य दोरजे तेलसिन ने कहा   read more

संयुक्त राष्ट्र में पाक को भारत की खरी-खरी: आतंकवादी सिर्फ आतंकवादी हैं, अच्छे या बुरे नहीं
  • Post by Admin on Mar 11 2023

न्यूयॉर्क: वैश्विक मंचों पर अपनी आदतों से बाज न आने वाले पाकिस्तान को एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत ने खरी-खरी सुनाई है। संयुक्त राष्ट्र संघ में वैश्विक आतंकवाद-रोधी रणनीति के समीक्षा प्रस्ताव पर भारत ने साफ कहा कि आतंकवादी सिर्फ आतंकवादी होते हैं, अच्छे या बुरे नहीं। भारत ने चेताया कि आतंकी घटनाओं की मंशा को आधार बनाकर आतंकवाद को बांटना बेहद खतरनाक है और इससे दु   read more