मतदान से एक दिन पहले घोषणा-पत्र जारी कर विवादों में कांग्रेस, विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी

  • Post By Admin on Nov 13 2024
मतदान से एक दिन पहले घोषणा-पत्र जारी कर विवादों में कांग्रेस, विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी

रांची : झारखंड में पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले घोषणा-पत्र जारी कर कांग्रेस पार्टी विवादों में घिर गई है। "भरोसा बरकरार-फिर गठबंधन सरकार" के नारे के साथ जारी इस घोषणा-पत्र में कांग्रेस ने जातीय गणना कराने, 10 लाख युवाओं को रोजगार देने और कई बड़े-बड़े वादे किए।

चुनाव से एक दिन पहले घोषणा-पत्र जारी करना नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कार्रवाई नियमों के अनुरूप नहीं है और इस मामले में आवश्यक विधि-सम्मत कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

कांग्रेस की इस गलती पर विपक्ष ने भी सवाल उठाए हैं कि देश की सबसे पुरानी पार्टी से ऐसा गंभीर त्रुटि कैसे हो सकती है। अब सभी की निगाहें निर्वाचन आयोग पर हैं कि वह इस मामले में कांग्रेस के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।