विभिन्न बूथों पर पहले मतदान करने वाले मतदाताओं को प्रमाण पत्र से किया गया सम्मानित
- Post By Admin on Nov 13 2024

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहले मतदान करने वाले मतदाताओं को सम्मानित किया गया।
एड़चोरो के बूथ संख्या 115 पर ज्योत्स्ना कुमारी, बेड़ो के करॉजी बूथ संख्या 294 पर मोबारक अंसारी, नयासराय (उतरी टुण्डुल) के बूथ संख्या 146 पर आशिष कुमार और नयासराय (उतरी टुण्डुल) के बूथ संख्या 149 पर मोर्स बॉबी ने पहले मतदान किया और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन मतदाताओं के लोकतंत्र के प्रति उत्साह और जागरूकता ने अन्य मतदाताओं को भी मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इन सभी मतदाताओं के लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और उत्साह को देखकर अन्य मतदाता भी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।