25-हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति, शिकायतों के लिए संपर्क विवरण जारी
- Post By Admin on Nov 13 2024

हजारीबाग : झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के तहत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली ने 25-हजारीबाग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की है। सामान्य प्रेक्षक के रूप में श्रीमती अरुंधति चक्रवर्ती (आईएएस) को नियुक्त किया गया है।
प्रेक्षक के साथ संपर्क अधिकारी के तौर पर आकाश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, हजारीबाग को नियुक्त किया गया है। किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या के लिए मतदाता श्रीमती अरुंधति चक्रवर्ती से 9431940252 पर संपर्क कर सकते हैं, जबकि आकाश कुमार से 7004961849 पर संपर्क किया जा सकता है।
मतदाताओं को अपनी समस्याओं का समाधान इन अधिकारियों से शीघ्र प्राप्त करने की सलाह दी जाती है।