ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 12,189 चीज़े में से 10,501-10,510 ।
पश्चिम बंगाल : एक और भाजपा नेता की हत्या, तृणमूल के पूर्व विधायक पर आरोप
  • Post by Admin on May 02 2023

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में एक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की हत्या कर दी गई। पूर्व मेदिनीपुर जिला के मोयना में सोमवार शाम हुए इस हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत है। भाजपा ने मंगलवार सुबह इसका विवरण जारी किया है। भाजपा ने कहा है-' मोयना के बूथ अध्यक्ष विजय कृष्ण दौलुई सपत्नीक घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें पत्नी के सामने रोककर पीटा गया। इसके बाद वह घर चले गए। कुछ स   read more

बेगूसराय : लूटेरों ने युवक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
  • Post by Admin on May 01 2023

बेगूसराय : बेगूसराय जिले में अज्ञात लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कदराबाद पंचायत के मजोशडीह गांव के पास रविवार रात को हुई। मृतक शिवम कुमार रानी गांव के मोहन राय का पुत्र था। ग्रामीणों ने बताया कि शिवम कुमार अपने छोटे भाई शुभम कुमार के साथ पल्सर मोटरसाइकिल से कदराबाद यज्ञ देखने जा रहा था। मजोशडीह गांव के समीप घात लगाकर   read more

मोतिहारी : नेपाल के फल व्यापारी की गोली मारकर हत्या
  • Post by Admin on May 01 2023

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार से कुछ पहले हथियारबंद चार-पांच लोगों ने नेपाल के वीरगंज में फलों का कारोबार करने वाले राजकुमार राय (45) की गोली मारकर हत्या कर दी। राय मूल रूप से गोपी सिंह बहुआरा पंचायत के लहलादपुर गांव के मूल निवासी थे। वह 15 दिन पहले ही वीरगंज से घर आए थे। यह जानकारी उनके बड़े भाई प्रमोद राय ने दी। छोटे भाई की हत्या से गम   read more

भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में सात्विक-चिराग ने दर्ज किया स्वर्णिम अध्याय
  • Post by Admin on May 01 2023

नई दिल्ली : 2023 बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप का पुरुष युगल का फाइनल मुकाबला और पहला गेम 13-13 की बराबरी पर। यह गेम एक करीबी अंत की ओर बढ़ रहा था। फिर, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने इस सबसे महत्वपूर्ण मोड़ पर सीधे पांच अंक गंवाए, और जल्द ही पहला गेम 21-16 से गंवा दिया। दूसरे गेम में भी चीजें ज्यादा बेहतर नहीं दिख रही थीं क्योंकि भारतीय जोड़ी पहले 4-10 और फिर 7-13 से पिछड़ गए   read more

नेपाल : राष्ट्रपति पौडेल के स्वास्थ्य में सुधार, एम्स से मिली छुट्टी
  • Post by Admin on May 01 2023

नई दिल्ली : नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल गई। वह रविवार रात स्वदेश लौट गए। नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित राष्ट्रपति कार्यालय ने पौडेल के स्वदेश पहुंचने की पुष्टि की। पौडेल (78) को सांस लेने में तकलीफ होने पर 19 अप्रैल को एम्स लाया गया था। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है पौडेल का उपचार सफल रहा। अस्पताल से छुट्टी   read more

मारा गया ISIS सरगना अबू हुसैन अल-कुरैशी, राष्ट्रपति एर्दोगन ने दुनिया को दी जानकारी
  • Post by Admin on May 01 2023

अंकारा : तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने कहा है आईएसआईएस प्रमुख अबू हुसैन अल-कुरैशी सीरिया में मारा गया। उन्होंने कहा इस व्यक्ति को कल एमआईटी के एक ऑपरेशन में मार गिराया गया। उन्होंने दुनिया को यह जानकारी देते हुए कहा तुर्किये बिना किसी भेदभाव के आतंकवादी संगठनों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगा। सनद रहे तुर्किये ने 2013 में आईएसआईएस को आतंकवादी संगठन घोषित   read more

दो नावों की सवारी पाकिस्तान के लिए बन सकती है मुसीबत : हिना रब्बानी खार
  • Post by Admin on May 01 2023

इस्लामाबाद : पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के गोपनीय दस्तावेजों में पाकिस्तान के दस्तावेज भी शामिल हैं। इन लीक खुफिया दस्तावेजों में पाकिस्तान की विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी खार ने पाकिस्तान को दो नावों पर पैर रखकर चलने पर आगाह किया था। इस संबंध में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक मार्च में एक इंटरनल मेमो में हिना रब्बानी खार ने कहा था क   read more

महाराष्ट्र दिवस को लेकर घरेलू शेयर बाजार में छुट्टी, ग्लोबल मार्केट से तेजी के संकेत
  • Post by Admin on May 01 2023

नई दिल्ली : महाराष्ट्र दिवस होने की वजह से आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में भी छुट्टी है। आज फॉरेक्स और कमोडिटी फ्यूचर्स मार्केट में भी कोई कारोबार नहीं होगा। हालांकि कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में कारोबारी छुट्टी सिर्फ सुबह के सत्र में ही रहेगी। शाम के सत्र में कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में कारोबार आम दिनों की तरह ही खुला रहेगा।   read more

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश के आसार
  • Post by Admin on May 01 2023

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में बारिश होने से सोमवार को मौसम सुहावना है। दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। राजधानी में 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम   read more

इंडो नेपाल बार्डर पर कच्छा बनियान गैंग का तांडव, पुलिस एवं एसएसबी की भूमिका पर सवाल
  • Post by Admin on Apr 28 2023

मोतिहारी : जिले के नेपाल सीमा से लगे प्रखंड क्षेत्र में कच्छा बनियान गैंग के हथियारबंद डकैतों का कहर जारी है। बीते पांच छह दिनों में इस गैंग के सदस्यों ने पांच बड़ी भीषण डकैती की घटना को अंजाम देते हुए लोगों के करोड़ो की संपत्ति लूट ली है। इस घटना ने पुलिस प्रशासन की रातो की नींद उड़ा दी है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने घटना के उद्भेदन के लिए गत दिनों निलंबित किये गय   read more