प्रयागराज समाचार

दिखाया गया है 74 चीज़े में से 31-40 ।
महाकुंभ में माला बेचकर रातोंरात स्टार बनीं मोनालिसा, साइन की पहली बॉलीवुड फिल्म
  • Post by Admin on Jan 30 2025

प्रयागराज : प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचते हुए अपनी कजरारे नैनों और मुस्कान से चर्चा में आई मोनालिसा की किस्मत अब चमक गई है। वह अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म 'डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए साइन किया है। जिसमें वह अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म मणिपुर में हुई एक खौफनाक घटना पर आधारित होगी। मोनालिसा का बॉलीवुड   read more

जानिए कौन हैं ये अधिकारी जिन्हें सौंपी गई महाकुंभ मेले की कमान
  • Post by Admin on Jan 30 2025

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ मेले के संचालन के लिए दो वरिष्ठ और अनुभवी आईएएस अधिकारियों को तैनात किया है। IAS आशीष गोयल और IAS भानु चंद्र गोस्वामी को महाकुंभ मेले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारी 2019 के अर्धकुंभ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं और अब फिर से इस मेले के सफल आयोजन में अपनी भूमिका निभाएंगे। महाकुंभ मेले की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई   read more

92 वर्षीय मां के लिए बेटा बना कलयुग का श्रवण कुमार
  • Post by Admin on Jan 30 2025

प्रयागराज : महाकुंभ मेला हमेशा से ही एक धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव रहा है, लेकिन इस बार एक वायरल वीडियो ने सबका दिल छू लिया है। इस वीडियो में एक 65 वर्षीय शख्स अपनी 92 साल की मां को बैलगाड़ी पर बैठाकर महाकुंभ मेला ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं और सबसे खास बात यह है कि वह बैलगाड़ी को खुद खींच रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस बेटे की भावनाओं की जमकर   read more

महाकुंभ में 1954 से 2025 तक नहीं टूटा भगदड़ का दर्दनाक सिलसिला, जानिए कब-कब हुई त्रासदी
  • Post by Admin on Jan 29 2025

प्रयागराज: देश और दुनिया के करोड़ों सनातनी श्रद्धालु हर 12 वर्ष में महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंचते हैं। यह आयोजन केवल स्नान का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिकता का प्रतीक भी है। हालाँकि, महाकुंभ में बार-बार भगदड़ जैसी भयावह घटनाएँ भी होती रही हैं। जिनमें सैकड़ों लोगों की जान गई है। 2025 में फिर से मची भगदड़, कई श्रद्धालु   read more

महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रशासन सख्त, बाहरी वाहनों की एंट्री बंद
  • Post by Admin on Jan 29 2025

प्रयागराज : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में भगदड़ की घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कड़े कदम उठाए हैं। प्रयागराज की सीमाओं को सील कर दिया गया है, जिससे बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। विभिन्न जिलों में पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात हैं, जो श्रद्धालुओं को रोककर वापस भेज रही हैं। प्रयागराज जाने वाले मार्ग सी   read more

महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव और मायावती ने जताया दुख
  • Post by Admin on Jan 29 2025

प्रयागराज : महाकुंभ मेले के दौरान हुए भगदड़ के दर्दनाक हादसे पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने गहरा दुख जताया है। दोनों नेताओं ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट कर इस त्रासदी में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार से राहत एवं बचाव का   read more

महाकुंभ भगदड़ के बाद स्थिति काबू में, जल्द होगा शाही स्नान
  • Post by Admin on Jan 29 2025

प्रयागराज: महाकुंभ 2025 के दौरान मौनी अमावस्या स्नान के लिए उमड़ी भारी भीड़ के कारण देर रात करीब 1 बजे भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक श्रद्धालुओं का एक बड़ा रेला उमड़ा जिससे अफरातफरी मच गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भगदड़ में दर्जन भर लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घायल श्रद्धालुओं को त्वरि   read more

महाकुंभ में मची भगदड़ में कई लोग परिवार से बिछड़े, कईयों की मौत
  • Post by Admin on Jan 29 2025

प्रयागराज: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ने से हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं। बढ़ती भीड़ के कारण बुधवार सुबह भगदड़ मच गई । जिसमें कई लोग के मौत की बात भी सामने आई है। बढ़ती भीड़ को देखने के बाद ट्रेन के परिचालन पर भी रोक लगा दी गई है।  मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंचे थे, जिससे रेलवे और प्रशासन के लिए भीड़ न   read more

ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर विवाद, हिमांगी सखी ने उठाए सवाल
  • Post by Admin on Jan 25 2025

प्रयागराज : बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा द्वारा महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद एक विवाद उठ खड़ा हुआ है। किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने इस पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि एक स्त्री को किन्नर अखाड़ा का महामंडलेश्वर क्यों बनाया गया? उनका कहना है कि अगर किन्नर अखाड़े में हर वर्ग को महामंडलेश्वर बनाने की अनुमति दी जाएगी, तो फिर इस अखाड़े को “किन्   read more

प्रयागराज में बाहरी वाहनों की एंट्री पर लगी रोक, नई यातायात व्यवस्था लागू
  • Post by Admin on Jan 25 2025

प्रयागराज : महाकुंभ 2025 और गणतंत्र दिवस के अवसर पर बढ़ती भीड़ और यातायात की समस्याओं को देखते हुए प्रयागराज में शुक्रवार से बाहरी वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। शहर में आने वाले वाहनों को अब निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा किया जाएगा। यातायात को सुगम बनाने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए पुलिस ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। याता   read more