बैंगलोर समाचार

दिखाया गया है 55 चीज़े में से 1-10 ।
रात के अंधेरे में महिलाओं के कपड़े चुराता रहा संदिग्ध, सीसीटीवी ने खोली पोल
  • Post by Admin on Apr 09 2026

चामराजनगर : कर्नाटक के चामराजनगर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में देर रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिलाओं के अंतःवस्त्र चोरी करने की घटनाएं सामने आई हैं। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से घरो   read more

डॉ. अरुण कुमार सिंह ने पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह से की शिष्टाचार भेंट, शहर की सुरक्षा पर संवाद
  • Post by Admin on Apr 08 2026

बेंगलुरु : जब किसी शहर की सुरक्षा और व्यवस्था की बागडोर एक सशक्त और दूरदर्शी अधिकारी के हाथों में होती है, तो आम जनता के मन में विश्वास और सुरक्षा की भावना स्वतः ही मजबूत हो जाती है। बेंगलुरु शहर में भी ऐसा ही भरोसा तब और गहरा हुआ जब वर्ष 1996 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी सीमांत कुमार सिंह ने जून 2025 में पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला। अपने कर्तव्यनिष्ठ और सख्त प्रश   read more

किडनी की सेहत को न करें नजरअंदाज, नियमित जांच बेहद जरूरी — डॉ. अरुण कुमार सिंह
  • Post by Admin on Mar 12 2026

बेंगलुरु : डॉ. अरुण कुमार सिंह (होमियोपैथिक चिकित्सक एवं क्रॉनिक डिजीज व किडनी स्टोन विशेषज्ञ) ने विश्व किडनी दिवस के अवसर पर देशवासियों को किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किडनी से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए नियमित जांच, संतुलित जीवनशैली और समय पर उपचार अत्यंत आवश्यक है। डॉ. सिंह ने बताया कि विश्व किडनी दिवस पहली बार वर्ष 2006 में   read more

पुलिस आधुनिकीकरण और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के शिल्पी एडीजीपी सुनील कुमार का बेंगलुरु में सम्मान
  • Post by Admin on Feb 22 2026

बेंगलुरु : बिहार कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं एडीजीपी (मुख्यालय) श्री सुनील कुमार को उनके उल्लेखनीय प्रशासनिक कार्य, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और पुलिस आधुनिकीकरण में अहम भूमिका के लिए बेंगलुरु में सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार सिंह द्वारा एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। सुनील कुमार का सेवाकाल दृढ़ नेतृत्व, पार   read more

हर बूंद में भरोसा : कैंपा-श्योर पैकेज्ड वॉटर के ब्रांड एंबेसडर बने अमिताभ बच्चन
  • Post by Admin on Jan 08 2026

बेंगलुरु : रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने अपने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड **कैंपा-श्योर** के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इस साझेदारी के जरिए कंपनी का लक्ष्य हर भारतीय तक स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती पेयजल पहुंचाना है। RCPL ने वर्ष 2022 में कैंपा कोला का अधिग्रहण किया थ   read more

प्रोस्टेट के लक्षण दिखें तो न करें अनदेखी, होम्योपैथिक इलाज से सर्जरी टालना संभव
  • Post by Admin on Dec 31 2025

बेंगलुरु : पुरुषों में बढ़ती प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं को लेकर अरुणोदय होम्योपैथिक सेवा सदन, बेंगलुरु (कर्नाटक) के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि प्रोस्टेट से जुड़े लक्षणों को शुरुआती चरण में पहचानकर यदि सही उपचार कराया जाए, तो गंभीर जटिलताओं और सर्जरी से बचा जा सकता है। डॉ. सिंह के अनुसार, प्रोस्टेट पुरुष प्रजनन   read more

सर्दी में लापरवाही पड़ सकती है भारी : डॉ. सिंह ने बताए ठंड से बचाव और होमियोपैथिक उपचार
  • Post by Admin on Dec 20 2025

बेंगलुरु : सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक एवं क्रॉनिक डिजीज व किडनी स्टोन विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार सिंह ने आम लोगों के लिए ठंड से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए हैं। डॉ. सिंह के अनुसार, ठंड से बचने के लिए सबसे पहले जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव ज़रूरी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को गर्म कपड़े पहनने की आदत, अदरक या तुलसी की चाय, हल्द   read more

गैस्ट्राइटिस पर विशेषज्ञ अलर्ट : होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. सिंह ने दिए ज़रूरी हेल्थ टिप्स
  • Post by Admin on Dec 04 2025

बेंगलुरु : तेजी से बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान के कारण गैस्ट्राइटिस देश में तेजी से फैलने वाली आम समस्या बन गई है। इसी मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बेंगलुरु सिटी के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक एवं क्रॉनिक डिज़ीज़ एंड किडनी स्टोन स्पेशलिस्ट डॉ. अरुण कुमार सिंह ने लोगों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। डॉ. सिंह के अनुसार, गैस्ट्राइटिस पेट की सुरक्षा क   read more

बेंगलुरु में फिल्मी स्टाइल डकैती : आरबीआई अधिकारी बन लूटे 7.11 करोड़
  • Post by Admin on Nov 20 2025

बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी में मंगलवार को सनसनीखेज डकैती की वारदात सामने आई, जहां दिनदहाड़े एटीएम फंड ले जा रही सीएमएस कैश वैन को हथियारबंद गिरोह ने रोककर 7.11 करोड़ रुपये लूट लिए। यह वारदात जयनगर के अशोक स्तंभ के पास हुई, जिसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में 47 वर्षीय शाखा प्रबंधक विनोद चंद्रार ने बताया कि कंपनी की कैश वै   read more

प्राचार्य की महानता कॉलेज के आकार से नहीं, छात्रों पर पड़े प्रभाव से मापी जाती है : डॉ. अरुण
  • Post by Admin on Sep 20 2025

बेंगलुरु : बेंगलुरु सिटी (कर्नाटक) के होम्योपैथिक चिकित्सक और क्रॉनिक डिजीज एवं किडनी स्टोन विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार सिंह ने एक लेख में शिक्षा व्यवस्था और प्राचार्यों की भूमिका पर गहन विचार व्यक्त किए हैं। उनका कहना है कि समाज में यह गलत धारणा बन चुकी है कि बड़े कॉलेज का प्राचार्य, छोटे कॉलेज के प्राचार्य से अधिक महान होता है, जबकि वास्तविकता यह है कि महानता का आकलन कॉलेज   read more