झारखंड समाचार
- Post by Admin on Dec 12 2024
खूंटी : जिले के कर्रा-राँची रोड में कुलहुट्टू जंगल के पास स्थित कांची नदी पुल के पास तड़के लगभग चार बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। आयरन ओर से लदा 18 छक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से चालक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायल चालक को तुरंत कर्रा अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। दुर्घटना के कारण ट्रक क read more
- Post by Admin on Dec 12 2024
रांची : जिले के करमटोली चौक स्थित प्रेस क्लब में बुधवार को नागपुरी फिल्म जनी शिकार का भव्य मुहूर्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह फिल्म एके सिने हाउस के बैनर तले और निर्देशक आदित्य कुमार के निर्देशन में बनाई जा रही है। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े सभी मुख्य कलाकार और तकनीशियन उपस्थित थे। निर्देशक आदित्य कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जनी शिकार आदिवासी समाज के इतिह read more
- Post by Admin on Dec 12 2024
रांची : जिले के बरियातू थाना क्षेत्र में हरिहर सिंह रोड निवासी क्रशर संचालक शैलेंद्र प्रताप नारायण सिंह उर्फ अनूप सिंह से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि देवा गिरोह के सदस्य अविनाश तिवारी ने उन्हें फोन कर यह धमकी दी। शैलेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें फोन पर धमकी देते हुए कहा गया कि उनका बच्चा सेंट थॉमस स्कूल, धुर्वा में पढ read more
- Post by Admin on Dec 12 2024
पलामू : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के मुस्लिम नगर के कसाई मोहल्ला में मंगलवार सुबह 9 बजे एक युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने 28 वर्षीय सद्दाम कुरैशी को उनके घर के बाहर गोली मार दी। घटना के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी मोहल्ला निवासी सदर सलीम ने एक जमीन पर कब्जा किया हुआ था जिसे सद्दाम कुरैशी खरीदना चाहते थे। कुछ read more
- Post by Admin on Dec 11 2024
रांची : चान्हो थाना क्षेत्र के एनएच 39 मुख्य मार्ग स्थित चटवाल मोड़ के पास बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित कोयला लदा ट्रक सड़क पर जा रहे मोटरसाइकिल सवार सुदामा गोस्वामी और उनकी मां को रौंदते हुए पलट गया। इस हादसे में सुदामा गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के ब read more
- Post by Admin on Dec 11 2024
रांची : जिले में अवैध बालू उठाव के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा अभियान शुरू किया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशन में जिला खनन पदाधिकारी और माइनिंग इंस्पेक्टर ने औचक निरीक्षण किया जिसके परिणामस्वरूप कुल 15 वाहनों को पकड़ा गया। इनमें 12 अवैध बालू लदी गाड़ियाँ और 3 स्टोन चिप्स लदी गाड़ियाँ शामिल हैं। उपायुक्त के निर्देश पर की गई कार्रवाई में मेसरा, दलादली टीओपी, टू read more
- Post by Admin on Dec 11 2024
रांची : झारखंड विधानसभा में राज्यपाल संतोष गंगवार ने बुधवार को अपने अभिभाषण में ऐलान किया कि राज्य सरकार सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करेगी। यह वादा झामुमो ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में किया था जिसे अब राज्यपाल ने साकार करने की बात कही है। राज्यपाल ने कहा कि झारखंड सरकार केंद्र और केंद्र की कंपनियों से 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये read more
- Post by Admin on Dec 11 2024
रांची : रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के बाद कांके अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उपायुक्त ने सबसे पहले बायोमेट्रिक अटेंडेंस की जांच की और प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के लॉग बुक, जन शिकायत पंजी, रोकड़ पंजी, पेंशन आ read more
- Post by Admin on Dec 11 2024
रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य की जेलों में बंदियों की चिकित्सा सुविधाओं में सुधार के लिए बड़ा कदम उठाते हुए सभी जेलों में हेल्थ कैंप लगाने का आदेश दिया है। यह आदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस नवनीत कुमार की बेंच ने दिया। हाईकोर्ट ने झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी (झालसा) और डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी (डालसा) को निर्देश दिया है कि वे र read more
- Post by Admin on Dec 11 2024
रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के प्राइवेट नर्सिंग होम, हॉस्पिटल और डायग्नोस्टिक सेंटरों की मनमानी पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। इसके लिए जल्द ही स्टेट लेवल पर एक नियामक संस्था का गठन किया जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस पहल की जानकारी देते हुए कहा कि यह नियामक संस्था आम नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारों की रक्षा read more